फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Claim: 24 hours power supply, lineman deployed to deal with faults and cuts

दावा : 24 घंटे होगी बिजली आपूर्ति, फाल्ट व कटौती से निपटने को लाइनमैन तैनात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Claim: 24 hours power supply, lineman deployed to deal with faults and cuts
दिवाली पर बिजली विभाग ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया है। फाल्ट और कटौती से निपटने के लिए लाइनमैन की ड्यूटी लगाई है। बिजली की समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका ने कंट्रोल रूम बनाया है, उसका नंबर भी जारी किया है। जिले में ही आपूर्ति बाधित होने पर तुरंत समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

संभल जिले में तीन डिविजन हैं। आज (सोमवार को ) दिवाली है। त्योहार पर बिजली आपूर्ति के लिए विभाग ने मरम्मत व अन्य छोटे मोटे कार्य पहले ही दुरुस्त करा लिए हैं। चंदौसी, बबराला, संभल डिविजन के बिजलीघरों पर विद्युत लाइनमैन 24 घंटे तैनात रहेंगे। दावा है कि दिवाली पर बिजली कटौती नही होगी। यदि कही फाल्ट होता है अथवा अन्य कोई समस्या आती है, तो उसके निस्तारण के लिए तुरंत बिजली कर्मचारियों को मौके पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

फाल्ट अथवा कटौती की 9193300411 नंबर पर दें सूचना:
चंदौसी बिजली विभाग के कार्यालय में कंट्रोल रूम में बनाया गया है। कंट्रोल रूम का नंबर 9193300411 हैं। जिले में दिवाली पर कही भी फाल्ट हो अथवा बिजली आपूर्ति बाधित हो, उसके लिए तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दें। उसके बाद आपूर्ति को सुचारु कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली पर भरपूर बिजली आपूर्ति कराने का प्रयास किया जाएगा। बिजली कटौती व फाल्ट से निपटने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। किसी भी समय बिजली की समस्या को लेकर कंट्रोल रूम को सूचना दे सकते हैं। -अनिल कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed