फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Claim: 23.63 lakh saplings will be planted in the district, preparations complete

दावा: जनपद में रोपें जाएंगे 23.63 लाख पौधे, तैयारी पूरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Claim: 23.63 lakh saplings will be planted in the district, preparations complete
चंदौसी। जनपद को हरा भरा रखने के लिए पौधरोपण किया जाना है। जिले में 23.63 लाख पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य है। प्रशासन का दावा है कि सभी विभागों को लक्ष्य आवंटित कर दिए गए हैं। निर्धारित तिथि पर एक साथ पौधरोपण किया जाएगा। हैरानी की बात यह है कि वन विभाग के पास अपनी कोई भूमि नहीं है। इसके बावजूद 4.97 लाखा पौधे रोपित कराने का लक्ष्य दिया है।
विज्ञापन

एक जुलाई से सात जुलाई तक वन महोत्सव मनाया जा रहा है। प्रशासन और वन विभाग का दावा है कि इस बार जिले में 23 लाख 63 हजार 83 पौधे रोपित किए जाने हैं। सभी तैयारी पूरी हैं। शासन से पौधरोपण अभियान दिवस की घोषणा होते ही पौधे रोपने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के लिए वन विभाग के साथ 26 विभाग कार्य करेंगे।
विज्ञापन

सभी विभागों को पौधे उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी वन विभाग की है। वन विभाग की नर्सरी में नीम, आम, शीशम, अशोक, यूकेलिप्टस, बकैन, शीरस, अशोक, आवंला आदि की पौध तैयार की है। शासन से पौधरोपण की तिथि निर्धारित होने पर सभी विभागों को पौध उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग पौधरोपण लक्ष्य
वन विभाग 4,97,556
पर्यावरण विभाग 55,284
ग्राम्य विकास विभाग 10,51,200
राजस्व विभाग 119,640
पंचायती राज विभाग 1,19,640
आवास विकास विभाग 8,640
औद्योगिक विकास 4,440
नगर विकास 23,280
लोक निर्माण विभाग 13,080
जल शक्ति विभाग 13,080
कृषि विभाग 2,01,492
पशुपालन विभाग 7,320
सहकारिता विभाग 4,800
उद्योग विभाग 10,200
ऊर्जा विभाग 5,880
माध्यमिक शिक्षा 2,388
बेसिक शिक्षा 2,388
प्रावधिक शिक्षा 6,120
उच्च शिक्षा 23,280
श्रम विभाग 3,960
स्वास्थ्य विभाग 11,760
परिवहन विभाग 3,960
रेलवे विभाग 23,880
रक्षा विभाग 8,640
उद्यान विभाग 1,32,535
गृह विभाग 8,640
कुल 23,63,083
वन विभाग के पास जमीन नहीं और रोपने होंगे 4.97 लाख पौधे
वन विभाग के पास अपनी कोई जमीन नहीं है। शासन ने विभाग को चार लाख 97 हजार 556 पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया है। हैरानी की बात यह है कि विभाग लक्ष्य पूरा कैसे करेगा। अधिकारियों का दावा है कि विभाग को मिले लक्ष्य को कम करा लिया जाएगा। गत वर्षों में भी लक्ष्य पूरा किया गया था।

पौधरोपण की सभी तैयारी हैं। प्रशासन के साथ भी मीटिंग हो चुकी है। शासन से निर्धारित तिथि पर ही सभी विभागों में एक साथ पौधरोपण कराया जाएगा। विभाग के पास पौधे लक्ष्य से कहीं अधिक हैं।
- अरविंद कुमार, डीएफओ संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed