फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   civic amenitise

यह कैसी लिपिकीय त्रुटि- चौकी इंचार्ज ने संस्तुति की, कोतवाल ने देखा तक नहीं, एसडीएम ने जारी कर दिए नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
civic amenitise
संभल। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किसान नेताओं को 50-50 लाख रुपये के मुचलके से पाबंद किए जाने का खासा विरोध हुआ है। इस मामले ने नोटिस जारी होने के बाद तूल पकड़ा तो एसपी ने सफाई दी कि लिपिकीय त्रुटि के चलते यह सब हुआ। इस तरह उन्होंने विरोध करने वाले किसानों को शांत करने का प्रयास किया। हालांकि अपने दो सिपाहियों को गवाह बनाकर खिरनी के चौकी इंचार्ज ने जो संस्तुति की थी, उसे न तो हयातनगर के कोतवाल ने देखा और न ही संभल के एसडीएम ने इस पर कोई टीका-टिप्पणी की। बस आंख मूंदकर नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन

खिरनी के चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह ने नोटिस में पचास लाख रुपये के निजी मुचलके तथा इतनी ही धनराशि की दो-दो जमानतें दाखिल कराने के लिए अपनी संस्तुति के साथ चालान की रिपोर्ट हयातनगर थाने के कोतवाल विद्युत गोयल को भेजी। कोतवाल ने उसमें कोई बदलाव नहीं किया जबकि मात्र पांच लाइन का नोटिस था। नोटिस की सबसे आखिरी लाइन में 50-50 लाख रुपये से पाबंद करने की संस्तुति की गई है। उन्होंने रिपोर्ट को एसडीएम की अदालत के लिए अग्रसारित कर दिया। एसडीएम ने इसी रिपोर्ट को आधार बनाकर नोटिस जारी कर दिए। इसमें राजपाल यादव, सतेंद्र उर्फ गंगाफल, ब्रह्मचारी, वीर सिंह, रोहदास, जयवीर सिंह पाबंद करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

नोटिस जैसे ही किसान नेताओं के हाथ पहुंचा तो उन्होंने विरोध किया और प्रशासन की नोटिस को सवालों के घेरे में ले लिया। किसान नेताओं ने कहा कि आंदोलन उनका संवैधानिक हक है तो फिर 50-50 लाख रुपये के मुचलके से पाबंद करने का क्या औचित्य है? इसके बाद प्रशासन पीछे हटा और नोटिस को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
नोटिस पचास हजार का भेजना था, लिपिकीय त्रुटि के चलते 50 लाख रुपये का हो गया। उप जिलाधिकारी ने उसके बाद नोटिस निरस्त करने की जानकारी मुझे दी है।
- चक्रेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक, संभल
हयातनगर के प्रभारी निरीक्षक ने शांतिभंग के अंदेशे में 50-50 लाख रुपये के निजी मुचलके से पाबंद किए जाने संस्तुति की थी। उसके आधार पर ही 13 दिसंबर को नोटिस जारी किया गया था। लेकिन 18 दिसंबर को थाना पुलिस ने ही लिपिकीय त्रुटि स्वीकारी और इसके बाद नोटिस निरस्त कर दिया गया है।

- दीपेंद्र यादव, उप जिलाधिकारी, संभल
अंग्रेजी शासन की याद दिलाता है यह नोटिस
संभल। भाकियू असली के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने कहा कि संभल जिले में किसान नेताओं के नाम 50-50 लाख रुपये के मुचलके से पाबंद करने के नोटिस जारी किए गए हैं। इसने अंग्रेजी शासन की याद दिला दी। लेकिन सरकार को जान लेना चाहिए कि ऐसे नोटिस से यह आंदोलन दबने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed