फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   civic amenitise

कोटेदार के चयन के लिए खुली बैठकों से परहेज करेगा प्रशासन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
civic amenitise
संभल। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव को लेकर गांवों में स्वाभाविक पार्टी बंदी है। इसलिए स्थानीय प्रशासन कोटेदारी के चुनाव के लिए गावों में खुली बैठकों से परहेज करेगा।
विज्ञापन

कोटेदारों के चयन के लिए आयोजित बैठक के दौरान गुरुवार को बलिया जिले में टकराव के बाद बड़ी वारदात हो गई। बलिया जिले में एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में दो पक्ष भिड़ गए। उग्र हुए एक व्यक्ति ने खुलेआम गोली चलाई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना मीडिया की सुर्खियों में है। स्थानीय प्रशासन ने शुक्रवार को उसका संज्ञान लिया है। एसडीएम संभल दीपेंद्र यादव का कहना है कि पंचायत चुनाव का मौका चल रहा है। इसलिए माहौल पार्टीबंदी का बन रहा है। गांव गांव विवाद की नौबत रहती है। कोटेदार के चयन के लिए खुली बैठक अनिवार्य और खुली बैठक में भीड़ भाड़ हो जाती है जिसमें जरा सी बात किसी बड़े टकराव की वजह बन सकती है। इसलिए एहतियाती सतर्कता दिखाई जाएगी और जब तक कहीं कोई बहुत अधिक जरूरी नहीं है तब तक कोटेदार के चयन की बैठक से परहेज किया जाएगा। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि अगर कहीं कोई बैठक बुलाई गई तो वहां पर्याप्त पुलिस बल रहेगा। जरूरी होने पर पीएसी और दंगा नियंत्रण वाहन को भी लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वैसे तो निषेधाज्ञा लागू है और इसलिए भीड़ लगाने की अनुमति किसी को नहीं है। जहां तक बैठक का सवाल है वहां भी लाठी-डंडे और शस्त्र को लेकर किसी को शामिल नहीं होने दिया जाएगा। मुख्य मुद्दा शांति व्यवस्था को बनाए रखने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed