फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   civic amenitise

घायलों को समय से नहीं मिली 108 एंबुलेंस व स्ट्रेचर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
civic amenitise
बहजोई। जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था लगभग चरमरा सी गई है। शायद यही वजह है कि सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को न तो 108 एंबुलेंस की मदद मिली और न ही सीएचसी पर पहुंचने पर कोई स्ट्रेचर ही मिला। परिजनों को मजबूरी में घायलों को गोद में उठाकर इमरजेंसी हाल तक पहुंचाना पड़ा। यह हाल तब है जबकि मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कार्यालय सीएचसी परिसर में ही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर साढ़े तीन बजे करीब दो बाइकों की भिड़ंत में घायल हुए बाइक सवार युवक देवकरन पुत्र महीपाल सिंह, किशोर भूरे पुत्र भारत सिंह निवासी गांव बेरीखेड़ा और संदीप पुत्र जयनारायण निवासी खुर्जा गेट चंदौसी को न तो समय से 108 नंबर एंबुलेंस की मदद मिली और न ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्ट्रेचर। वह तो गनीमत रही कि 112 डॉयल नंबर पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और घायलों को सीएचसी लाई। वहीं, दूसरी ओर स्ट्रेचर न मिलने से परिजनों ने घायलों को गोद में उठाकर उपचार के लिए सीएचसी के इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचाया। वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर संदीप को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। चिकित्साधीक्षक डॉ. शिशुपाल सिंह ने बताया कि एक वार्ड ब्वाय ड्यूटी कर चला गया था जबकि दूसरा अवकाश पर था। इसके चलते स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं कराई जा सकी। फिलहाल सीएचसी पर वार्ड ब्वाय की संख्या बढ़ाने के लिए सीएमओ को पत्र लिखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed