फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   City residents groaning due to traffic jam, claims fail

Sambhal News: जाम के दर्द से कराह रहे शहरवासी, दावे फेल

Mon, 18 Nov 2024 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 18 Nov 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
City residents groaning due to traffic jam, claims fail
संभल। शहरवासी हर दिन जाम के दर्द से कराह रहा रहे हैं। जिम्मेदारों के जाम से निजात दिलाने के दावे फेल हो गए हैं। शहर में चौराहे और तिराहे ऐसे हैं, जहां पर जाम की वजह से लोगों का घंटों समय बर्बाद होता है। त्योहारी सीजन और सहालग में जाम की समस्या और बढ़ जाती है। बावजूद जिम्मेदार मौन हैं।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में आर्य समाज रोड, बाल विद्या मंदिर स्कूल रोड, अस्पताल चौराहा, चंदौसी चौराहा, नखासा चौराहा, तेल मंडी जाम प्वाइंटों के रूप में विकसित हो गए हैं। इन्हें पार करना किसी भी वाहन चालक के लिए जंग जीतने के बराबर है। पिछले कुछ दिनों से इन प्वाइंटों पर कमोवेश रोज जाम लगता है। जाम भी ऐसा कि घंटों में इन प्वाइंटों को पार किया जाता है। बड़ी बात यह है कि इन प्वाइंटों से पार पाने में यातायात पुलिस के पास अभी कोई प्लान ही नहीं है। हालांकि, जाम के दौरान पुलिस यातायात को व्यवस्थित करने में जुटी तो रहती है पर यह हर दिन संभव नहीं हो पाता। ऐसे में इस जटिल समस्या का समाधान आसानी से होता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

ई-रिक्शा भी बन रहे जाम का कारण
जाम की मुख्य बजह बन रहे ई-रिक्शा न सिर्फ यातायात व्यवस्था को बदतर बना रहे हैं, बल्कि नगर के लोगों के लिए सिरदर्द बने हैं। इनकी वजह से लगने वाले जाम की वजह से लोगों का समय बर्बाद हो रहा है। शहर में पंजीकृत और अपंजीकृत को मिलाकर करीब 2000 ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस इन पर लगाम कसने में नाकाम साबित हो रही है। ऐसे में शहर के सभी मार्गों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। ई-रिक्शा चालक किसी भी रूट पर बेखौफ होकर फर्राटा भरते हैं। इनकी वजह से जाम लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
अभियान चलाकर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने का प्रयास किया जाएगा। नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर चालानी कार्रवाई होगी। क्योंकि इनकी बजह से भी जाम लगता है। इसके अलावा जो भी संभव प्रयास होंगे, किए जाएंगे। -प्रमोद मान, यातायात प्रभारी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed