फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   CISF trainee sub-inspector dies in road accident

सीआईएसएफ के ट्रेनी सब इंस्पेक्टर की सड़क हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
CISF trainee sub-inspector dies in road accident
रजपुरा/बबराला (संभल)। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव हिरौनी निवासी सीआईएसएफ के ट्रेनी सब इंस्पेक्टर संतोष यादव की रविवार को बरेली-नैनीताल हाईवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। दोपहर उनका शव घर पहुंचा।
विज्ञापन

हिरौनी गांव निवासी सेवानिवृत्त एसआई अतर सिंह बरेली के करगेना बीडीए कॉलोनी में रहते हैं। उनके इकलौते बेटे संतोष कुमार 28 सीआईएसएफ में सब इंस्पेक्टर थे, जो हैदराबाद में ट्रेनिंग कर रहे थे। परिवार वालों के अनुसार संतोष 14 नवंबर को घर आए थे। इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने चले गए। शनिवार को वह नैनीताल से लौट रहे थे। देररात उनकी गाड़ी बहेड़ी के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में संतोष और उनके दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हुआ है। परिवार वालों ने बताया कि अतर सिंह की कोई संतान न होने पर उन्होंने अपने छोटे भाई वीर सिंह से संतोष को गोद लिया था। संतोष की अभी दो माह की ट्रेनिंग बची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed