{"_id":"588cf2c74f1c1b476fcf6c92","slug":"chunav-duty-ki-traning-se-gayab-35-karmchariyon-ko-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव ड्यूटी की ट्रेनिंग से गायब 35 कर्मचारियों को नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव ड्यूटी की ट्रेनिंग से गायब 35 कर्मचारियों को नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Sun, 29 Jan 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीडीओ प्रेमप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशिक्षण में गैरहाजिर रहे पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम को प्रशिक्षण से नदारद रहने पर नोटिस जारी किए गए हैं। उनसे स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहे मतदान कार्मिकों को अंतिम मौका दिया जा रहा है कि अब यदि कोई मतदान कार्मिक प्रशिक्षण से गैरहाजिर पाया जाता है तो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धाराओं के तहत एफआइआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि अगर 35 कर्मचारी प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए रविवार को उपस्थित हो जाते हैं तो उन्हें कार्रवाई के दायरे से बाहर कर दिया जाएगा। रविवार को अवकाश होने के बाद भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
शिक्षक पर लगा चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, जांच शुरू
संभल(ब्यूरो)। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा में जिलाध्यक्ष पद को लेकर छिड़े विवाद के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। महासभा के मंडल अध्यक्ष रहे जूनियर हाईस्कूल के शिक्षक पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है। जोया विकास खंड के बीईओ को जांच सौंपी गई है। जिस शिक्षक के नाम नोटिस जारी हुआ वे महासभा के मंडलाध्यक्ष हुआ करते थे।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा में संभल जिले के अध्यक्ष पद पर भाजपा नेता ओमवीर शर्मा की नियुक्ति के बाद विवाद उभरा था। इनकी नियुक्ति महासभा के शिक्षक के साथ ब्राह्मण महासभा में मंडल अध्यक्ष के पद पर काम कर रहे संजीव कुमार शर्मा ने की थी। जब इस नियुक्ति के बारे में जानकारी मिली तो महासभा के प्रदेश अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा ने ओमवीर शर्मा को जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के इस फैसले का संजीव शर्मा ने न केवल विरोध किया बल्कि नए सिरे से खुद को ब्राह्मण संघ और ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया और 19 मार्च को हरिद्वार में संगठन का सम्मेलन बुलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
इस मामले में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश ने संजीव कुमार शर्मा के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की। उन्होंने अपनी शिकायत में चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया। उनका कहना था कि संजीव शर्मा मानकजूड़ी उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं और वह राजनीतिक रूप से चुनाव में सक्रिय हैं। जातिगत आधार पर समर्थन और विरोध की बातें कर रहे हैं। इस शिकायत का आयोग ने संज्ञान लिया और जिलाधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी डा.बृजेश कुमार त्रिपाठी ने संजीव कुमार शर्मा से शिकायत में दिए गए बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा है।