फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   choote noton ki samsya se ubara

सतपाल और प्रकाश बने सहारा, छोटे नोट देकर समस्या से उबारा

Fri, 02 Dec 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Fri, 02 Dec 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
choote noton ki samsya se ubara
noteban
अब संभल में दो व्यापारी भाई एसबीआई की मदद को आगे आए हैं। उन्होंने बैंक को साढ़े सात लाख रुपये के छोटे नोटोें की करेंसी सौंपी है। 
विज्ञापन



बैंकों में छोटे  नोटों की कमी है। आम जनता में भी फुटकर नोट को लेकर बड़ी सतर्कता है। दो हजार रुपये के लिए लोग बैंक व एटीएम पर लंबी लाइन लगा रहे हैं। ऐसे में गुरुवार को दो व्यापारी राशि जमा करवाने एसबीआई शाखा आए, लेकिन 500 और 1000 रुपए के नोट नहीं, बल्कि 100, 50, 20 और 10 रुपए के नोटों को। एक बार उन्हें देखकर बैंक कर्मचारी भी हैरान हुए। व्यापारी सतपाल और प्रकाश ने एसबीआई बैंक शाखा में छोटे नोटों में करीब साढ़े सात लाख रुपये की करेंसी जमा की। नोटबंदी के बाद बैंक में जो फुटकर रुपये थे, वो दो ही दिन में नोट बदलने में लगभग समाप्त हो गए। आरबीआइ से जो नोट आए, वे दो हजार के थे। लोगों ने दो हजार के नोट प्राप्त तो कर लिए, लेकिन बाजार में चलन में नहीं आ सके।


शाखा प्रबंधन ने कहा कि आज के समय जब सभी बैंको में जबरदस्त क्राइसेस है, उस समय अगर कोई व्यापारी इतनी बड़ी तादात में छोटी करेंसी  को जमा करता है तो आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। अगर सभी लोग इस तरह आगे आएं और अपनी जरूरत के मुताबिक रुपये रखकर शेष छोटी धनराशि बैंकों में जमा करें तो सभी का लाभ होगा। बैंक प्रबंधन ने व्यापारी भाइयों का स्वागत और सम्मान किया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed