फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   chini mil

...तो शाहबाद-बिलारी चीनी मिल को नहीं आवंटित होंगे क्रय केंद्र 

Tue, 30 Aug 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Tue, 30 Aug 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
दोनों चीनी मिलों को दो दिन में भुगतान करने का अल्टीमेटम दिया गया। ऐसा न करने पर इन मिलों को गन्ना क्रय केंद्र नहीं आवंटित किए जाने की चेतावनी दी गई। 
विज्ञापन

शहर के ललित मीटिंग हाल में आयोजित गन्ना सुरक्षण की बैठक में कई चीनी मिलों के प्रतिनिधियों ने लिखित रूप में कई कई गन्ना क्रय केंद्र उन्हें आवंटित किए जाने की मांग की। इसी बीच कई किसानों ने राणा ग्रुप की शाहबाद व बिलारी चीनी मिलों पर भुगतान को लेकर परेशान करने का आरोप लगाना शुरू कर दी।
विज्ञापन


चेयरमैन सुबोध शर्मा ने स्पष्ट किया कि उपरोक्त दोनों चीनी मिलों को दो दिन का समय दिया जा रहा है यदि मिलें दो दिन में बकाया भुगतान कर देती है तो उन्हें गन्ना क्रय केंद्र आवंटित किया जाएगा, अन्यथा उन्हें क्रय केंद्र नहीं दिए जाएंगे। कहा, अधिकतर किसान चाहते हैं कि उन्हें डीएसएम शुगर मिल असमोली और रजपुरा से जोड़ा जाए। हालांकि गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन जितेंद्र कुमार सिंह ने असमोली व रजपुरा मिल पर भी घटतौली का आरोप लगाया। इसलिए सभी सेंटर इन दोनों मिलों को नहीं दिए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके अलावा संचालक अशोक कुमार तिवारी, रामवीर सिंह, विकास तोमर, अमित कुमार, सावित्री देवी आदि ने भी अपने अपने सेंटरों को लेकर पंसदीदा चीनी मिलों के नाम सुझाए। बाद में तय किया गया कि दो दिन के बाद ही निर्णय लिया जाएगा कि कौन सा गन्ना क्रय केंद्र किस चीनी मिल को आवंटित किया जाए। इसी बीच किसानों, संचालकों, पदाधिकारियों द्वारा दिए गए सुझावों, मांग पत्रों पर विचारविमर्श भी कर लिया जाएगा।

इसमें प्रमोद कुमार शर्मा, अमित कुमार, नकुल प्रताप सिंह, हिमांशु प्रताप सिंह, श्याम सुंदर, यदु शुगर बिसौली प्रवीन कुमार, रजपुरा शुगर मिल के इकबाल सिंह, अजुध्या शुगर बिलारी विपिन त्यागी, राणा शुगर करीमगंज से सुशील कुमार, असमोली चीनी मिल से एसएस त्यागी, मिलक नरायनपुर चीसी मिल से सिसौदिया आदि कई लोग शामिल रहे। संचालन सचिव विजय कुमार शुक्ल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed