फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Children who have dropped out of school will be able to access education again.

Sambhal News: स्कूल छोड़ चुके बच्चों को फिर मिलेगी शिक्षा की राह

Sun, 10 May 2026 01:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 10 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Children who have dropped out of school will be able to access education again.
चंदौसी (संभल)। अब स्कूल छोड़ चुके और पढ़ाई से दूर बच्चों को दोबारा शिक्षा से जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। सात से 14 वर्ष तक के आउट ऑफ स्कूल और ड्रॉपआउट बच्चों के लिए परिषदीय विद्यालयों में विशेष कक्षाएं चलाई जाएंगी। इन कक्षाओं के माध्यम से बच्चों को दोबारा पढ़ाई के माहौल से जोड़ कर मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिलेभर में ऐसे बच्चों की पहचान के लिए विशेष सर्वे कराया जाएगा, जो स्कूल नहीं जा रहे हैं या बीच में पढ़ाई छोड़ चुके हैं। इस काम में शिक्षक, शिक्षा मित्र और अनुदेशक सहयोग करेंगे। गांव-गांव जाकर यह जानकारी जुटाई जाएगी कि किन बच्चों ने अब तक स्कूल में प्रवेश नहीं लिया है और कौन से बच्चे पढ़ाई छोड़ चुके हैं। पहचान होने के बाद इन बच्चों का नजदीकी परिषदीय विद्यालयों में दाखिला कराया जाएगा। बच्चों की शैक्षिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए उनके लिए अलग से विशेष कक्षाएं संचालित होंगी। इनमें उन्हें बुनियादी पढ़ाई, लिखाई और गणित की शिक्षा दी जाएगी, ताकि वे दोबारा अपनी उम्र के अनुसार नियमित कक्षाओं में शामिल हो सकें।
विज्ञापन

इसके लिए विशेष प्रशिक्षकों का चयन किया जाएगा। चयनित प्रशिक्षक इन बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी मुंशी लाल पटेल ने बताया कि शासन की मंशा है कि हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार मिले और कोई भी बच्चा पढ़ाई से दूर न रहे। इसी उद्देश्य से स्कूल छोड़ चुके बच्चों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पहल से न केवल शिक्षा का स्तर सुधरेगा, बल्कि बाल श्रम और बाल विवाह जैसी सामाजिक समस्याओं पर भी प्रभावी रोक लगाने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed