फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Children of council schools will also become proficient in sports

Sambhal News: खेलों में भी निपुण बनेंगे परिषदीय स्कूलों के बच्चे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Children of council schools will also become proficient in sports
चंदौसी। परिषदीय विद्यालयों में नए शिक्षा सत्र में छात्र-छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी निपुण बनेंगे। खेलो इंडिया और फिट इंडिया अभियान के तहत प्रतिदिन स्कूलों में खेल गतिविधियों का आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा। जिसके तहत बच्चों को पारंपरिक खेलों के साथ-साथ एथलेटिक्स, बैडमिंटन, शतरंज आदि का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन



जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के करीब 1289 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय है। इन स्कूलों में अब शिक्षा के साथ साथ खेलों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर तक खेलने का अवसर मिल सके। ब्लॉक बनियाखेड़ा के बीईओ विनोद कुमार ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में पारंपरिक खेलों के साथ-साथ शतरंज, कैरम, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, क्रिकेट आदि खेलों की गतिविधियां कराई जाएंगी। बच्चों को सिखाने के लिए कोच भी रखे जाएंगे।
विज्ञापन

खेल प्रतिभाओं की पहचान के लिए फिट इंडिया अभियान के तहत स्कूलों में समय-समय पर अंतरविद्यालयीय प्रतियोगिता भी आयोजित कराई जाएंगी। इसमें विजयी बच्चों को ब्लॉक स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक खेलने का मौका मिलेगा। बीईओ ने बताया कि खेल सामग्री खरीदने के लिए स्पोर्ट्स ग्रांट भी जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed