{"_id":"65888e36be4835c3120d1fa6","slug":"child-volunteers-gave-message-of-social-unity-by-walking-the-path-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-6217-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बाल स्वयंसेवकों ने पथ संचलन कर सामाजिक एकता का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बाल स्वयंसेवकों ने पथ संचलन कर सामाजिक एकता का दिया संदेश
Mon, 25 Dec 2023 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 25 Dec 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
संभल। क्षेत्र के गांव सतुपुरा में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाल स्वयंसेवकों ने पथ संचलन कर सामाजिक एकता का संदेश दिया। गणवेशधारी बाल स्वयंसेवक घोष की धुन पर कदमताल मिलाते हुए चले। पथ संचलन का शहर में जगह-जगह पुष्प बरसाकर स्वागत किया।
रविवार को पथ संचलन से पहले बाल स्वयंसेवक सतुपुरा स्थित जनता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज परिसर में एकत्र हुए। धर्म जागरण मंच के विभाग संयोजक राजाराम सिंह ने बाल स्वयंसेवकों को पथ संचलन के बारे में जानकारी दी। आरएसएस के खंड कार्यवाह गौरव कुमार ने कहा कि संघ की शाखाओं में अच्छे संस्कारों की शिक्षा दी जाती है। साथ ही अनुशासन का महत्त्व बताया जाता है। यह अनुशासन दैनिक जीवन में भी नजर आना चाहिए। आगे कहा कि पथ संचलन में सभी स्वयंसेवक कदम से कदम मिलाकर चलते हैं। एक ही गणवेश में रहकर सामूहिक एकता व अनुशासन का परिचय देते हैं। भगवा ध्वज को प्रमाण करने के बाद कॉलेज परिसर से बाल स्वयंसेवकों का पथ संचलन शुरू हुआ। पूर्ण गणवेश पहने और हाथों में दंड लेकर स्वयं सेवक उद् घोष की धुन पर कदमताल मिलाकर चल रहे थे। राष्ट्र भक्ति भावना के साथ पूरे गांव में पथ संचलन किया गया। इस दौरान मंडल कार्यवाह अंकुर कुमार, योगेश कुमार, आकाश शर्मा, रूपक कुमार, बिजेंद्र सिंह आदि रहे। सुरक्षा की दृष्टि से ऐंचोड़ा कंबोह थाना प्रभारी पूनम राठी पुलिस बल और पीएसी के साथ मुस्तैद रहीं।