फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   child died due to snake bite

खेत में खेल रहे मासूम को सांप ने काटा, मौत हुई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
child died due to snake bite
ओबरी (संभल)। असमोली थाना क्षेत्र के मुबारकपुरबंद निवासी तौफीक अहमद मंगलवार शाम पशुओं के लिए चारा काटने घर से निकले। उनके साथ मासूम बेटा परवेज आलम (3) भी था। मासूम बच्चे को खेत में खेलता छोड़ कर पिता चारा काटने में जुट गए। इस दौरान सांप ने मासूम को डस लिया। चारा काटने के बाद पिता की नजर बेटे पर पड़ी तो वह बेहोश पड़ा था। परवेज के मुंह से झाग निकल रहे थे। आनन-फानन में पिता अपने मासूम बेटे को मढन गांव स्थित निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने मासूम की हालत देखकर उसे मुरादाबाद ले जाने की सलाह दी। मुरादाबाद के निजी अस्पताल के डाक्टरों ने भी मासूम की हालत देखकर हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद परिजन मासूम को इलाज के लए अमरोहा जनपद के गजरौला स्थित एक तांत्रिक के पास ले गए, जहां उसने मासूम को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर जब देर रात घर मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने देर रात ही मासूम के शव को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed