फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   child death in accident in sambhal

बैलगाड़ी को क्रेन ने मारी टक्कर, मासूम बालक की मौत, मचा कोहराम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
child death in accident in sambhal
संभल/गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव दीपपुर के नजदीक गवां-अनूपशहर मार्ग पर बैलगाड़ी को क्रेन ने टक्कर मार दी। इसमें मासूम बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ जाते समय बालक की मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों ने क्रेन को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। शनिवार रात आठ बजे करीब गांव भोपतपुर निवासी ऋषि पाल के छह वर्षीय बेटे चाहत की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब मासूम बालक अपनी मां चंद्रवती और चाची रामबेटी के साथ बैलगाड़ी में सवार होकर खेत से लौट रहा था। जैसे ही गांव दीपपुर के नजदीक पहुंचे तो अनूपशहर की ओर से आई क्रेन ने बैलगाड़ी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मासूम बालक बैलगाड़ी से उछल कर सड़कर पर जा गिरा। जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम बालक को अनूपशहर के अस्पताल भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर बालक को अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। अलीगढ़ जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। पीड़ित पिता ने बताया कि उनके दो बेटे और नौ बेटियों हैं। मृतक बालक दसवें नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed