फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   chhat giri

एसओसी कार्यालय के बरामदे की छत गिरी, दहशत

Tue, 02 Aug 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Tue, 02 Aug 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
chhat giri
छत गिरी
जबकि इस भवन को करीब आठ वर्ष पहले ही जर्जर घोषित किया जा चुका है। इसके अलावा कई अन्य सरकारी दफ्तर जर्जर भवनों में संचालित हैं। अधिवक्ताओं ने एसओसी मिलकर भवन की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन



आमजनों के तो दूर सरकारी भवनों का भी कोई पुरसाहाल नहीं है। तभी तो बारिश में कई स्थानों पर निजी भवनों के ढहने के बाद अब सरकारी दफ्तर भी खतरे के मुहाने पर हैं। पुरानी तहसील के जर्जर भवन में संचालित एसओसी कार्यालय के बरामदे की छत का एक हिस्सा गिर गया। यदि कोई व्यक्ति छत के नीचे होता तो उसकी जान जा सकती थी लेकिन गनीमत रही कि जब छत की ईंटें गिरीं तो कोई व्यक्ति उसके नीेचे था नहीं।
विज्ञापन


बरामदे की छत गिरने की घटना के बाद तहसील के अधिवक्ताओं ने एसओसी से मिलकर कहा कि छत की मरम्मत कराएं। साथ एसओसी, डीडीसी और सीओ चकबंदी के न्यायालयों को भी दिखवाएं अगर कहीं पर हादसे की संभावना है तो उसे खत्म करने के लिए मरम्मत करा दें। अन्यथा कार्यालयों को सुरक्षित भवनों में  स्थापित कराएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



गौरतलब है कि आठ वर्ष पहले जर्जर घोषित हो चुकी तहसील संभल की पुरानी इमारत में चकबंदी विभाग की अदालतें और कार्यालय संचालित हैं। चकबंदी विभाग का रिकार्ड कार्यालयों में रखा है। भवन इतने जर्जर हैं कि कभी भी हादसा हो सकता है। जुलाई में एक बार पुराने तहसील भवन का हिस्सा गिर चुका है। इसके बावजूद प्रशासन नहीं चेता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed