फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Chemists submitted a memorandum to the SDM, demanding a solution to their problems.

Sambhal News: केमिस्टों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, समस्याओं का हल कराने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Chemists submitted a memorandum to the SDM, demanding a solution to their problems.
संभल। सीनियर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें 20 मई को प्रस्तावित एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद के संदर्भ में विभिन्न महत्वपूर्ण मांगों और जनहित से जुड़े विषयों का समाधान कराए जाने की मांग की गई। बताया कि सीनियर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन संभल जनपद के केमिस्ट और ड्रगिस्ट व्यवसायियों का प्रतिनिधित्व करती है। राष्ट्रीय स्तर पर ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट देशभर के करीब 12.4 लाख से अधिक केमिस्ट एवं वितरकों का प्रतिनिधित्व करता है। जनपद इकाई होने के नाते हमारी मांगों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार तक भिजवाएं। अध्यक्ष नवनीत कुमार शर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में ई-फार्मेसी एवं ऑनलाइन दवा व्यापार तेजी से बढ़ रहा है, जिसके कारण पारंपरिक दवा विक्रेताओं के समक्ष कई व्यावहारिक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। साथ ही, इस व्यवस्था की आड़ में नकली एवं नशीली दवाओं के अवैध व्यापार की आशंका भी बढ़ रही है, जो कि न केवल व्यापार के लिए बल्कि जन स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए भी गंभीर चिंता का विषय है। अध्यक्ष प्रदीप रस्तोगी ने बताया कि 20 मई को जनपद संभल सहित देशभर में केमिस्ट व्यवसाय पूर्णतः बंद रहेगा, जिसमें सभी केमिस्ट साथी शांतिपूर्ण एवं अनुशासित रूप से सहभागिता करेंगे। महामंत्री महावीर मोंगिया ने बताया कि केमिस्ट साथी काली पट्टी बांधकर एक शांतिपूर्ण बाइक रैली निकालेंगे। इस दौरान प्रवीण कुमार, सुमित राजा, राजीव रस्तोगी, राजेश अग्रवाल, मोहम्मद शम्सी, मोहम्मद यासिर आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed