{"_id":"60f72aaa8ebc3e383577ecfa","slug":"chemicals-firm-was-raided-by-sib-team-due-to-gst-return-discrepancy-sambhal-news-mbd3964359146","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी रिटर्न गड़बड़ी के चलते केमिकल्स फर्म पर एसआईबी टीम की छापेमारी, न स्टॉक मिला न लेखा पुस्तिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी रिटर्न गड़बड़ी के चलते केमिकल्स फर्म पर एसआईबी टीम की छापेमारी, न स्टॉक मिला न लेखा पुस्तिका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। मेंथा और चीनी कारोबारी की फर्म पर वाणिज्यकर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) मुरादाबाद की टीम ने छापा मारा। जीएसटी रिटर्न में गड़बड़ी के मामले में यह छापमारी की गई। टीम को मौके पर स्टॉक नहीं मिला और लेखा पुस्तकें भी नहीं मिली हैं। अंदेशा है कि बिना कारोबार के ही बिल जारी किए जा रहे हैं। फिलहाल नोटिस जारी किया गया है। आगे की कार्रवाई पड़ताल के बाद की जाएगी।
मंगलवार को हयातनगर में बहजोई मार्ग स्थित केमिकल्स फर्म पर एसआईबी मुरादाबाद की टीम ने छापेमारी की। फर्म मालिक मेंथा व चीनी कारोबार करते हैं। जीएसटी रिटर्न में गड़बड़ी को लेकर यह कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान न मेंथा का स्टॉक मिला और न चीनी का ही स्टॉक पाया गया। गड़बड़ी की आशंका तब ज्यादा बढ़ गई जब कारोबारी कारोबार से संबंधित लेखा पुस्तिका तक नहीं उपलब्ध करा सके। एसआईबी की टीम को अंदेशा है कि चीनी और मेंथा का कारोबार नहीं किया जाता है। बल्कि बिल जारी कर दिए जाते हैं। इस अंदेशे के साथ ही पड़ताल गहनता से की जानी है। फिलहाल कारोबारी को नोटिस जारी किया गया है।
टीम ने काफी देर तक पड़ताल की और लौट गई। एसआईबी के एडिशन कमिश्नर ग्रेड-2 अवधेश कुमार ने बताया कि जीएसटी रिटर्न फाइल गड़बड़ी के मामले में टीम ने छापेमारी की। लेकिन मौके पर जांच पड़ताल के दौरान गड़बड़ी और ज्यादा होने का अंदेशा है। स्टॉक न मेंथा का मिला है और न चीनी का मिला है। कारोबार से संबंधित कोई लेखा पुस्तिका भी नहीं मिली है। जांच की जा रही है। जांच में जो निष्कर्ष निकल कर सामने आएगा उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। कारोबारी को नोटिस जारी कर दिया गया है।