फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Charges will be framed against Mullah Afroz of Shariq Sata gang tomorrow

Sambhal News: संभल हिंसा के शारिक साटा गैंग के मुल्ला अफरोज पर कल तय होंगे आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Charges will be framed against Mullah Afroz of Shariq Sata gang tomorrow
चंदौसी। संभल हिंसा के दौरान फायरिंग कर दो लोगों की हत्या करने के आरोपी शारिक साटा गिरोह के सक्रिय सदस्य मुल्ला अफरोज पर 31 मई दिन शनिवार को आरोप तय होंगे। जनपद न्यायाधीश दुर्ग नारायन सिंह के न्यायालय में आरोप तय होने की कार्रवाई होगी। इस दौरान मुल्ला अफरोज न्यायालय में पेश हो सकता है।
विज्ञापन

जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राहुल दीक्षित ने बताया कि दो युवकों की हत्या के मामले में मुल्ला अफरोज पर आरोप तय होने के लिए 31 मई की तारीख लगी थी। इस मुकदमे का मुख्य आरोपी शारिक साटा फरार चल रहा है। मुकदमे की विवेचना जारी है। बताया कि इससे पहले 19 मई को आरोप तय होने की प्रक्रिया होनी थी लेकिन मुल्ला अफरोज न्यायालय में पेश नहीं हुआ था।
विज्ञापन

बता दें कि संभल की शाही जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे को लेकर सर्वे के दौरान भड़की हिंसा में पथराव, फायरिंग व आगजनी में चार लोगों की मौत हो गई थी। जबकि दो दर्जन से अधिक अधिकारी व पुलिस कर्मी घायल हुए थे। इस हिंसा में मारे गए युवक बिलाल और अयान के परिवार वालों की ओर से नखासा थाना क्षेत्र के हुसैनी रोड निवासी मुल्ला अफरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed