{"_id":"57d1c27a4f1c1bce763173f6","slug":"char-nyi-bsen-chalayin","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल से अलीगढ़ के लिए चलाई जाएंगी चार नई बसें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल से अलीगढ़ के लिए चलाई जाएंगी चार नई बसें
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Fri, 09 Sep 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल से अलीगढ़ तक जाने का सफर काफी दुश्वारी भरा है। इस मार्ग पर निजी बसें ही चलती हैं जिनकी सेवाएं काफी मुश्किल भरी हैं। सफर में समय ज्यादा लगता है। इस समस्या को संभल के कुछ लोगों ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के मंत्री नवाब इकबाल महमूद के समक्ष उठाया था।
कैबिनेट मंत्री ने इस पर रोडवेज के अधिकारियों को पत्र भेजा। इस पर मुरादाबाद से रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक ने पीतलनगरी डिपो के एआरएम को छह बस सेवाएं शुरू करने का आदेश दिया। पीतल नगरी डिपो के एआरएम ने बताया कि दो बस सेवाएं पहले से चल रही हैं। चार बस सेवाएं दो दिन में चालू कर दी जाएंगी। इसके लिए टाइम टेबिल सेट किया जा रहा है।
बहजोई में संभल जिले का मुख्यालय भी है। इसलिए सुबह से वक्त चार बस सेवाओं को चलाने का विचार है ताकि संभल से बहजोई जाने वालों को असुविधा न हो। चार बस सेवाएं मुरादाबाद से अलीगढ़ के लिए चलेंगी और सुबह दस बजे तक संभल आएंगी। बाकी दो बस सेवाएं दिन में चलेंगी।