फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Chandausi: Student body found hanging from noose in rented room, he was married six months ago

मालिक की निकली चीख: किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव, छह माह पहले हुई थी शादी.. हत्या की आशंका

Fri, 16 Aug 2024 07:41 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल)
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल) Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 16 Aug 2024 07:41 PM IST
सार

चंदौसी में 11वीं के छात्र का शव किराये की कमरे में लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। बताया कि छात्र की हत्या छह माह पहले हुई थी। 

विज्ञापन
Chandausi: Student body found hanging from noose in rented room, he was married six months ago
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौसी की प्रेमनगर कॉलोनी में किराये पर रहकर 11वीं की पढ़ाई कर रहे जुनावई के गांव महराजपुर निवासी रिंकू यादव (20) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन


जुनावई के गांव महाराजपुर निवासी कल्यान सिंह करीब नौ साल से चंदौसी की प्रेमनगर कॉलोनी में परिवार के साथ महेश कुमार के घर में किराये पर रहते थे। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले वह पत्नी और बेटों के साथ गांव में जाकर रहने लगे हैं। बड़ा बेटा रिंकू पढ़ाई की वजह से चंदौसी में ही किराये के कमरे में रह रहा था।
विज्ञापन


बुधवार की शाम रिंकू गांव से चंदौसी आया था। बृहस्पतिवार की दोपहर उसका शव कमरे में गमछा और चुनरी से बने फंदे पर खूंटी से लटका मिला। मकान स्वामी महेश ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कमरे का गेट तोड़ कर शव को फंदे से नीचे उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने हत्या कर शव फंदे से लटकाने की आशंका जताई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

परिवार में सबसे बड़ा था रिंकू

रिंकू तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार में मां पुष्पा, छोटे भाई प्रमोद और पुष्पेंद्र है। रिंकू की शादी के समय से परिवार के लोग गांव में आकर रहने लगे। जबकि रिंकू के पिता कल्याण सिंह चंडीगढ़ में मजदूरी करते हैं।



युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत होती है। शव को पोस्टमार्टम कराया है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी। -डॉ. प्रदीप कुमार, सीओ चंदौसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed