फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Chandausi: Mother and child died after delivery, family members said - doctor gave wrong injection

Chandausi: प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों बोले- डॉक्टर ने लगाया गलत इंजेक्शन, मौके पर पहुंची पुलिस

Sun, 12 May 2024 04:40 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 12 May 2024 04:40 PM IST
सार

चंदौसी के निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला और बच्चे हालत बिगड़ गई। कुछ देर चले इलाज के बाद दोनों ने दम तोड़ दिया। इससे गुस्साए परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समझा शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन
Chandausi: Mother and child died after delivery, family members said - doctor gave wrong injection
संभल में गश्त के दौरान पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

मुंसिफ रोड पर निजी अस्पताल में प्रसव के दो घंटे बाद प्रसूता संगीता (22) की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। साथ ही चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया। इसके बाद महिला के शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया।

विज्ञापन


बदायूं जनपद के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव राज डपौली निवासी राजीव कुमार की पत्नी संगीता को शनिवार की शाम प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उसे चंदौसी के मुंसिफ रोड स्थित एक अस्पताल में लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उसे प्रसव के लिए भर्ती कर लिया। रविवार सुबह संगीता ने सामान्य प्रसव में मृत शिशु को जन्म दिया।
विज्ञापन


राजीव ने बताया कि प्रसव के बाद संगीता सही थी, लेकिन दोपहर दो बजे करीब चिकित्सक ने उसे एक इंजेक्शन लगाया। जिसके बाद से संगीता का तबीयत बिगड़ने लगी। पहले तो अस्पताल में उसे उपचार देने का प्रयास किया गया, लेकिन जब स्थिति ज्यादा खराब हुई तो चिकित्सक ने दूसरे अस्पताल में ले जाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन संगीता को लेकर दूसरे अस्पताल में जाते उससे पहले ही संगीता ने दम तोड़ दिया। संगीता की मौत के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजन चिकित्सक पर लापरवाही बरतने और गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाने लगे। सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने संगीता के शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। संगीता की शादी दो साल पहले हुई थी, यह उसका पहला प्रसव था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed