फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Chandausi: Bank deducted money from account, fine of ten thousand rupees on SBI branch manager

Chandausi: खाते से बैंक ने काट लिए पैसे, एसबीआई के शाखा प्रबंधक पर दस हजार का जुर्माना, उपभोक्ता आयोग का फैसला

Sun, 05 May 2024 11:44 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल)
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल) Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 05 May 2024 11:44 AM IST
सार

चंदौसी स्थित एसबीआई के शाखा प्रबंधक पर उपभोक्ता आयोग ने दस हजार का जुर्माना लगाया है। सुनवाई के दौरान आयोग ने बैंक की उपभोक्ता सेवा में कमी व अनुचित व्यापारिक व्यवहार बताया गया। 

विज्ञापन
Chandausi: Bank deducted money from account, fine of ten thousand rupees on SBI branch manager
भारतीय स्टेट बैंक - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

एसबीआई बैंक चंदौसी के शाखा प्रबंधक पर उपभोक्ता सेवा में कमी व अनुचित व्यवहार करने पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। उपभोक्ता आयोग ने परिवादिनी गीता देवी के मुकदमे में शनिवार को अपना फैसला सुनाया है। परिवादी के अधिवक्ता ब्रजेश कुमार यादव ने बताया कि गुमथल की गीता देवी का खाता चंदौसी के रामस्वरूप रोड स्थित एसबीआई बैंक में चल रहा है।

विज्ञापन


बैंक ने उसके खाते से 17612 रुपये अनाधिकृत रूप से काट लिए। इसके बाद खाता सेट होल्ड कर दिया। उन्होंने इस संबंध में अपने अधिवक्ता के माध्यम से एक नोटिस शाखा प्रबंधक को भेजा। साथ ही कई बार बैंक में संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन बैंक की ओर से कोई संतुष्ट जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन


बल्कि गीता देवी के बैंक खाते से लेनदेन पर रोक लगा दी। इसके बाद पीड़िता ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में मुकदमा दायर किया। आयोग ने शाखा प्रबंधक को पक्ष रखने के लिए बुलाया। शाखा प्रबंधक ने बताया कि सीडीएम मशीन में तकनीकी खराबी के कारण परिवादिनी के खाते पर सेट होल्ड लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके खाते से 17612 की कटौती हो गई। संज्ञान आने पर 17612 रुपये की धनराशि उसी खाते में वापस कर दी गई। साथ ही सेट होल्ड को भी हटा दिया। इस पर आयोग के अध्यक्ष रामअचल यादव ने अपना फैसला दिया कि बैंक की उपभोक्ता सेवा में कमी व अनुचित व्यापारिक व्यवहार किया गया है। साथ ही गीता देवी को मानसिक कष्ट और क्षतिपूर्ति के पांच हजार और खर्चा मुकदमे के पांच हजार रुपये देने के आदेश दिए।

पुलिसकर्मियों पर मारपीट और रिश्वत मांगने का लगाया आरोप

कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गनेशपुर निवासी सत्यपाल सिंह ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट और रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है। शनिवार को पीड़ित ने शिकायती पत्र देकर बताया कि वह अपने खेत पर ट्यूबवेल पर मकान निर्माण के लिए मिट्टी का गारा बना रहा था।



तभी कुढ़फतेहगढ़ थाने के चार सिपाही वहां पहुंचे। खनन करने के नाम पर धमकाते हुए पांच हजार रुपये की मांग की। आरोप है कि उसने पैसे देने से इनकार किया तो पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की। जिसमें वह चोटिल हो गया। पत्नी और बच्चों के पहुंचने पर आरोपी पुलिसकर्मी मौके से चले गए। इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा तो उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। अब पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed