{"_id":"577d5c434f1c1bd2707f9cc6","slug":"chain-sneching-sambhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी के सामने दिनदहाडे़ चेन स्नेचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चौकी के सामने दिनदहाडे़ चेन स्नेचिंग
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Thu, 07 Jul 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
बाइकर्स
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी संभल गेट के सामने ही सरेशाम बाइकर्स ने बाजार से खरीदारी कर पति के साथ लौट रही महिला के गले से चेन खींच ली। दंपति लुटेरों के पीछे भागा, मगर वे हाथ नहीं लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुधवार शाम साढ़े चार बजे एक महिला पति संग बाइक से बाजार से लौट रही थी। जब वह गोशाला रोड स्थित छोटी ईदगाह और संभल गेट पुलिस चौकी के पास पहुंची तो पीछे से बाइक से तीन युवक आ गए। इस दौरान बाइक सवार वाहन दंपति के बराबर में लेकर पहुंच गए। इस दौरान एक युवक ने झपट्टा मारकर महिला के गले से सोने की चेन खींच ली।
चेन टूटते ही महिला ने शोर मचाया और पति व अन्य बाइक सवार युवक बाइकर्स के पीछे गए, मगर कोई हाथ नहीं लगा। वहीं कुछ दूरी पर नाले आदि का निरीक्षण कर रहे पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि पप्पू चौधरी व ईओ आदि ने भी तत्काल कर्मचारियों को पीछे दौड़ाया लेकिन बाइक सवार बदमाश पकड़ में नहीं आए। इसके बाद दंपति घर चला गया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश सिंह चाहर ने बताया कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है। अगर महिला कोतवाली आती है, तो कार्रवाई की जाएगी।