फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Celebrated Diwali festival with pomp by worshiping Lakshmi-Ganesh

लक्ष्मी-गणेश का पूजन कर धूमधाम से मनाया दीपावली का त्योहार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Celebrated Diwali festival with pomp by worshiping Lakshmi-Ganesh
संभल। दीपों का त्योहार दीपावली जिले भर में बड़ी धूमधाम से मनाई गई। शुभ मुहूर्त में घरों, मंदिरों, पंडालों और प्रतिष्ठानों में विघ्न विनाशक गणेश जी और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की गई। वहीं आतिशबाजी से आसमान सतरंगी हो गया। धरती और आसमान का नजारा देखने लायक रहा। मंदिरों पर जाकर दीप जलाए गए। लोगों ने मिठाई व उपहार देकर एक-दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन

गुरुवार को दीपावली पर शहर रंग बिरंगे प्रकाश से जगमगाया रहा। सुबह से ही लोगों में अलग ही उत्साह दिखाई दिया। लोग सुबह से ही अपने घरों, मंदिरों व दुकानों की साफ-सफाई करने में लगे रहे। युवाओं ने अपने घरों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया। मंदिरों पर बच्चों ने आकर्षक रंगोलियां बनाईं। शाम होते होते नगर प्रकाश में नहा उठा। शाम को पारंपरिक ढंग से नगर के सभी मंदिरों पर दीप जलाए। बाद में घर पर लक्ष्मी-गणेश का पूजन किया गया। इसके बाद लोगों ने बच्चों के साथ आतिशबाजी का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed