फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Celebrate Eid festivals at homes, Maulana and Ulama appealing

ईद के त्योहार घरों पर मनाएं, अपील कर रहे मौलाना और उलमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Celebrate Eid festivals at homes, Maulana and Ulama appealing
संभल/चंदौसी/ओबरी। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है। अबकी बार ईदगाहों पर सामूहिक नमाज नहीं होगी। जिम्मेदारों ने आम लोगों को सतर्क और सुरक्षित करने के लिए संदेश दिए हैं। ईद करीब है। धर्म गुरुओं ने मुसलमानों से घरों में रह कर ईद की नमाज अदा करने की अपील की है। नमाज के दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखने तथा कोरोना से बचाव के उपाय अपनाए जाने पर जोर है।
विज्ञापन

संभल में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना ने इसी मुद्दे पर धर्म गुरुओं से संवाद किया है। संक्रमण की रोकथाम के उपाय सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया जा है। इस बीच मुस्लिम धर्मगुरुओं ने कोरोना काल में खुद की सुरक्षा के लिए सतर्कता बनाए रखने की अपील जारी की है। इस बीच संभल के उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने कहा कि धर्म स्थलों पर पांच से अधिक लोग एकत्र नहीं हो सकते। ऐसे में ईदगाहों और मस्जिदों में सामूहिक नमाज भी नहीं हो सकती है। लोग अपने अपने घरों में ईद की नमाज अदा करें ताकि कोरोना से जंग जीती जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed