फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Case registered against two youths who raped a teenage girl

Sambhal News: किशोरी से दुष्कर्म करने वाले दो युवकों पर केस दर्ज

Sun, 12 May 2024 03:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 12 May 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Case registered against two youths who raped a teenage girl
धनारी (संभल)। क्षेत्र के एक गांव में छह माह पहले दूसरे समुदाय के युवकों ने घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म किया था। पुलिस ने मामले में शनिवार को दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

धनारी थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बाहर रहकर मजदूरी करता है। घर पर पत्नी, बेटी और बेटा रहते हैं। करीब छह माह पहले उसकी 14 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव के नसीम और गुलहसन घर में घुस आए और बेटी बारी-बारी दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। दुष्कर्म के बाद से किशोरी डरी सहमी रहती थी। काफी पूछने के बाद बेटी ने आपबीती सुनाई। जिसके बाद बेटी को लेकर धनारी थाने पहुंचे और तहरीर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर के आधार के आधार पर आरोपी नसीम और गुलहसन के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed