{"_id":"6764978fc6aef4f45a022483","slug":"case-of-electricity-theft-against-sp-mp-ziaur-rahman-burke-connection-disconnected-1-91-crore-fine-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal : सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर बिजली चोरी का केस, कनेक्शन काटा; 1.91 करोड़ जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal : सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर बिजली चोरी का केस, कनेक्शन काटा; 1.91 करोड़ जुर्माना
Fri, 20 Dec 2024 03:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 20 Dec 2024 03:31 AM IST
सार
उन पर 1.91 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आरोप है कि जांच के दौरान सांसद के पिता ने बिजली कर्मियों को धमकाया।
विज्ञापन
सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के संभल में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के खिलाफ बिजली चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज कर कनेक्शन काट दिया है। पश्चिमांचल बिजली वितरण निगम ने सांसद के आवास पर उपकरणों की जांच की, तो 16 किलोवाट से अधिक की बिजली खपत मिली। जबकि मीटर में पिछले छह माह से उनके घर की बिजली खपत जीरो मिली। उन पर 1.91 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आरोप है कि जांच के दौरान सांसद के पिता ने बिजली कर्मियों को धमकाया।
विज्ञापन
सांसद पर बिजली चोरी और उनके पिता ममलुकुर्रहमान बर्क व दो बाउंसर वसीम व सलमान पर धमकाने का केस दर्ज किया है। मंगलवार को बर्क के आवास पर स्मार्ट मीटर लगाया गया था। बृहस्पतिवार सुबह निगम की टीम सांसद बर्क के घर पहुंची और एक घंटे तक बिजली उपकरण चेक किए। पुराने मीटर की जांच में मीटर बाइपास कर बिजली चोरी की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन