फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Case filed against five for assaulting and insulting with caste based words

Sambhal News: मारपीट कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने में पांच पर केस

Sat, 23 Nov 2024 03:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 23 Nov 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Case filed against five for assaulting and insulting with caste based words
संभल। नखासा थाने की पुलिस ने गांव मन्नीखेड़ा की निवासी मंचन की तहरीर पर मारपीट कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने एसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई की है। मारपीट की यह घटना 13 नवंबर की सुबह हुई। मंचन ने एसपी को बताया कि वह 13 नवंबर की सुबह आठ बजे अपने बिटोरे के पास ऊपले पाथ रही थी। इसी दौरान आरोपी आए और कूड़ा-करकट डालकर गाली-गलौज करने लगे। मना किया तो मारपीट की। जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस से शिकायत की तो कार्रवाई नहीं हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक ही परिवार के कनक, गीता, अजय, सतेंद्र और हरिओम के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed