फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Case against four including husband in case of death of one and a half month pregnant woman

डेढ़ माह की गर्भवती महिला की मौत के मामले में पति सहित चार पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Case against four including husband in case of death of one and a half month pregnant woman
चंदौसी। गोशाला रोड के वसुंधरा एंकलेव में सोमवार की रात डेढ़ माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के बाद से पति फरार है। महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मृतक महिला के पिता की तहरीर पर पति सहित चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घटनास्थल से मृतका की सास व ननद को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। यहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला मोती निवासी मनोज कुमार ने अपनी पुत्री विधि वार्ष्णेय (23) वर्ष की शादी गोशाला रोड स्थित वसुंधरा एंकलेव निवासी वत्सल पुत्र अजय वार्ष्णेय के साथ बीते तीन मई को की थी। शादी के बाद से ही विधि के ससुराल वाले शादी में मिले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आरोपी अक्सर विधि से प्लाट व रुपयों की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर विधि के साथ मारपीट करते थे। जबकि विधि ने कई बार अपने परिजनों को अवगत भी कराया था। सोमवार की रात नौ बजे मनोज कुमार को सूचना मिली कि उनकी पुत्री ससुराल में बेहोश पड़ी है। घटना की सूचना मिलने पर पिता अपने परिचितों के साथ पुत्री की ससुराल पहुंचे तो विधि की मौत हो चुकी थी। जबकि विधि का पति वत्सल व ससुर अजय कुमार फरार था।
विज्ञापन

घर पर मृतका की सास रुस्ता व ननद रितिका मौके पर थी। घटना की जानकारी होने पर सीओ दिनेश कुमार व प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश गुप्ता पुलिस बल के साथ पहुंचे। सीओ के आदेश के बाद पुलिस ने घटनास्थल से सास रुस्ता व ननद रितिका को हिरासत में ले लिया। मृतका के पिता मनोज कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने सास व ननद को न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरने से पहले विधि ने अपनी बहन को भेजा व्हाट्सएप मैसेज
विधि वार्ष्णेय ने सोमवार की सुबह 11.20 बजे अपनी बहन मोनी को व्हाट्सएप मैसेज किया था। इसमें लिखा था कि आज मैं बहुत परेशान हूं। पापा ने मेरी शादी कर दी और देखा भी नहीं कि लड़का कैसा है। आज उसने मुझे दो बार मारा है। कल तो मेरी कोई गलती भी नहीं थी, तो उसने मुझे मारा था। माफी भी मैंने ही मांगी, बिना किसी गलती के। आप यह बात मम्मी से मत कहना। उन्होंने यह देखा कि बाजार में ससुर की क्या इज्जत है, मगर यह नहीं देखा कि लड़का कैसा है और क्या करता है। मैं बहुत परेशान हो गई हूं। मैं आपको फोन भी नहीं कर सकती। आप मुझे कोई मैसेज मत करना। दीदी मुझे यहां नहीं रहना है। मैं यहां पागल हो जाऊंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed