फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Case against four including a girl on charges of rape on the pretext of marriage

Sambhal News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में युवती समेत चार के खिलाफ केस

Fri, 17 May 2024 06:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 17 May 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
Case against four including a girl on charges of rape on the pretext of marriage
विज्ञापन

बहजोई। शादी का झांसा देकर रकम ऐंठने व तमंचा दिखाकर बलात्कार के आरोप में युवती समेत चार लोगों के खिलाफ एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।संभल क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने एसपी को तहरीर देकर कोतवाली बहजोई में दर्ज कराए गए मामले में बताया कि वह करीब डेढ़ वर्ष पहले बहजोई निवासी एक युवक के साथ पढ़ती थी। बाद में जान पहचान बढ़ी, तो दोनों की शादी की बात तय हो गई। इसको लेकर युवक व युवकी बहन, भाई व पिता ने शादी का सामान आदि खरीदने के लिए अलग-अलग दिन कई बार में 2 लाख 37 हजार 500 रुपये की धनराशि नकद व ऑन लाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से ले ली। इसके बाद सभी लोग सामान खरीदने की बात कहकर संभल आए और सामान देखने के बाद शाम को सभी लोग घर आए। इसके बाद मौका पाकर युवक उसके कमरे में आ गया और जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर तमंचा दिखाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद लोगों ने मामला शांत करते हुए जल्द ही शादी करने की बात कही। इसके बाद वह माह दिसंबर में युवक के घर बहजोई आई, तो युवक के परिजनों ने कोल्डडि्रंक में नशीला पदार्थ मिला दिया। इसके बाद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना ली और दस लाख रुपये की डिमांड की। असमर्थता जताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। प्रभारी इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह पंवार के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर युवक व उसकी बहन समेत भाई व पिता के खिलाफ कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।





















विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article