{"_id":"5a1c61734f1c1b74698be644","slug":"car-ne-pita-putra-ko-kuchla","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार ने पिता-पुत्र को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कार ने पिता-पुत्र को रौंदा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Tue, 28 Nov 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
विलाप करते मृतक मुकेश व विशु के परिजन।
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल-बहजोई मार्ग पर पीलाखदाना के पास शादी समारोह से लौट रहे पिता- पुत्र को बेकाबू कार चालक ने रौंद दिया। हादसे में पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पिता ने निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पिता-पुत्र पड़ोस में ही शादी सामरोह से वापस घर आ रहे थे। पुलिस को कार को कब्जे में ले लिया है। कार चालक मौके से भाग गया। उधर घटना से गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया पर कुछ समझदार लोगों की पहल पर 10 मिनट बाद जाम खुल गया।
हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन के मोहल्ला पीलाखदाना निवासी मुकेश (40 ) जींस कारीगर था। परिवार में पत्नी सुनीता, बेटा विशु और त्रांशु व बेटी वैष्णवी है। रविवार की रात मोहल्ले के ही सोमपाल की बेटी की शादी थी तो मुकेश अपने बड़े बेटे विशु के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए पैदल गया था। पिता-पुत्र देर रात दावत खाने के बाद वापस घर लौट रहे थे।
वे दोनों संभल- बहजोई मार्ग पर पीलाखदाना के निकट सड़क किनारे चल थे। इतने में ही बहजोई की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार के चालक ने टक्कर मार दी। चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें उठाया। पुत्र की मौके पर मौत हो गई । पिता को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। विशु (13 ) हयातनगर के बीडी इंटर कालेज में कक्षा पांच का छात्र था। कार चालक मौका पाकर भाग गया।
विज्ञापन
सूचना के बाद मौके पर थाना हयातगर प्रभारी नाथीराम पवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। पिता- पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। चालक अभी भागा हुआ है। पत्नी सुनीता, बेटा त्रिंशु व बेटी वैष्णवी का रोक- रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पिता-पुत्र के शव सड़क पर रखकर लगाया जाम
मोहल्ला पीलाखदाना निवासी मुकेश और उसके बेटे विशु के शव पोस्टमार्टम के बाद सोमवार शाम को घर लाए गए तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शवों को संभल-बहजोई मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। उनका कहना था कि पीलाखदाना से बिजलीघर के आगे तक स्पीड ब्रेकर नहीं हैं। इस वजह से हादसे हो रहे हैं। प्रशासन को यहां स्पीड ब्रेकर बनवाने चाहिए।
साथ ही कार के चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। जाम के चलते संभल बहजोी मार्ग पर दस मिनट यातायात बाधित रहा। कई वाहन फंस गए। इस बीच कुछ समझदार लोग परिजनों के बीच पहुंचे। उन्होंने समझाकर जाम खुलवा दिया। अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने कहा कि स्विफ्ट डिजायर कार पुलिस ने कब्जे में ले रखी है। रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है। चालक की तलाश की जा रही है।