{"_id":"5a20591f4f1c1b001c8b6203","slug":"car-ki-takkar-se-mahila-ki-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से महिला की मौत
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
बहजोई में कार की टक्कर महिला की मौत के बाद मौजूद भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की टक्कर से शादी समारोह से लौट रही बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पति व बेटे के गुम चोटें आईं। हादसा देखकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जांच-पड़ताल के बाद महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। हादसा संभल बाईपास पर हुआ।
गुरुवार को थाना क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी करीब 35 वर्षीय महिला ऊषा पत्नी सुरेंद्र गौड़ अपने पति व बेटे शगुन के साथ अपनी रिश्तेदारी में हो रहे शादी समारोह से लौट रही थी। जैसे ही वह अपराह्न तीन बजे करीब गांव के ही नजदीक संभल बाईपास पर पहुंची, अचानक ही बहजोई की ओर से संभल की ओर जा रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार महिला समेत पति व बेटा उछलकर दूर सड़क पर जा गिरे। हादसा देख आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, तब तक ऊषा दम तोड़ चुकी थी। पति व बेटे के गुम चोटें आईं। सूचना पर डायल 100 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पति ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई के बेटे की शादी में शामिल होने बहजोई गए थे। पत्नी व बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर कपड़े बदलने गांव आ रहे थे, कि रास्ते में हादसा हो गया। वरिष्ठ उप निरीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि हादसे की जांच-पड़ताल के बाद महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इनोवा कार की तलाश कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर एफआइआर दर्ज की जाएगी।