फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Car collided with the bike of real brothers going to prepare for army recruitment one died

देश सेवा की थी चाह: सेना में भर्ती की तैयारी को जा रहे सगे भाइयों को कार ने मारी टक्कर, एक की हुई मौत

Mon, 26 Jun 2023 12:47 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 26 Jun 2023 12:47 PM IST
सार

थाना जुनावई क्षेत्र के गांव ढंडूमरा निवासी किसान सूरजपाल के दो बेटा सेना में भर्ती की तैयारी कर रही थे। उन्होंने लिखित परीक्षा पास कर ली थी तथा चार जुलाई को रानीखेत में शारीरिक परीक्षा (दौड़ आदि) की तैयारी कर रहे थे।

विज्ञापन
Car collided with the bike of real brothers going to prepare for army recruitment one died
रामदास का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेना में भर्ती के लिए दौड़ की तैयारी करने के लिए पास के गांव फतेहपुर के मैदान पर जा रहे सगे भाइयों की बाइक में कार ने टक्कर मार दी। हादसे में गांव ढडूमरा निवासी बाइक सवार बड़े भाई रामदास (21) की मौत हो गई तथा छोटा भाई दुर्वेश (18) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद आरोपी चालक कार सहित भाग गया।

विज्ञापन


थाना जुनावई क्षेत्र के गांव ढंडूमरा निवासी किसान सूरजपाल के दो बेटा सेना में भर्ती की तैयारी कर रही थे। उन्होंने लिखित परीक्षा पास कर ली थी तथा चार जुलाई को रानीखेत में शारीरिक परीक्षा (दौड़ आदि) की तैयारी कर रहे थे। दौड़ के लिए दोनों भाई सुबह बाइक से करीब ढाई किलोमीटर दूर गांव फतेहपुर के मैदान पर जाते थे। सोमवार को सुबह पांच बजे जाते समय गांव फतेहपुर से करीब 500 मीटर पहले कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने रामदास को मृत घोषित कर दिया। दुर्वेश को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed