फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Call to save petrol and diesel by undertaking the 'Chaubees Kosiya Parikrama' in an e-rickshaw.

Sambhal News: ई-रिक्शा से चौबीस कोसीय परिक्रमा कर पेट्रोल-डीजल बचाने का आह्वान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Call to save petrol and diesel by undertaking the 'Chaubees Kosiya Parikrama' in an e-rickshaw.
संभल। चौबीस कोसीय मासिक परिक्रमा समिति के तत्वावधान में आयोजित मासिक परिक्रमा इस बार आध्यात्मिक चेतना, पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत के संदेश के साथ संपन्न हुई।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ ऊर्जा और हरित परिवहन के आह्वान को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं ने ई-रिक्शा व अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों तथा पैदल यात्रा कर परिक्रमा में भाग लिया। सभी श्रद्धालु प्रातः श्री वंशगोपाल तीर्थ, बेनीपुर पर एकत्र हुए और वहां से आस्था के साथ परिक्रमा शुरू की। वंशगोपाल तीर्थ पर स्थित शिवलिंग का जलाभिषेक कर महंत भगवत प्रिय महाराज ने आरती कराई और श्रद्धालुओं को परिक्रमा के लिए रवाना किया। भुवनेश्वर तीर्थ पर पंडित मुकेश शर्मा ने रुद्राष्टकम का पाठ कराया और पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इसके बाद परिक्रमा फिरोजपुर स्थित चामुंडा मंदिर, क्षेमनाथ समाधि और नैमिषारण्य तीर्थ पहुंची, जहां बाल योगी दीनानाथ महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

भवानीपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र चौधरी ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों के माध्यम से आयोजित यह परिक्रमा आध्यात्मिकता और पर्यावरण संरक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण है। इससे जहां श्रद्धालु धार्मिक स्थलों से जुड़ रहे हैं, वहीं स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलने से पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रेश्वर मंदिर, चंदायन में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के पवित्र शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद परिक्रमा अपने समापन स्थल श्री वंशगोपाल तीर्थ पहुंची, जहां सामूहिक पूजा-अर्चना और आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस दौरान जसपाल सिंह, सरिता गुप्ता, सीमा आर्य, सौरभ गुप्ता, राम किशन ठकराल, अंकित अग्रवाल, राजेंद्र सिंह, राजू टेंट, नितिन गुप्ता, राकेश वार्ष्णेय, अर्जुन सिंह, रवि, हेमा गुप्ता और अंशु शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed