फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Burn ward ready at CHC for Diwali, doctors alert to deal with accidents

Sambhal News: दिवाली पर सीएचसी में बर्न वार्ड तैयार, हादसे से निपटने को चिकित्सक अलर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Burn ward ready at CHC for Diwali, doctors alert to deal with accidents
चंदौसी(संवाद)। दिवाली पर पटाखों से जलने की घटनाओं को देखते हुए सीएचसी प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। सीएचसी में पटाखों से घायल मरीजों के उपचार के लिए विशेष वार्ड बनाया गया है। जहां चिकित्सकों की भी ड्यूटी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

दिवाली के त्योहार पर हर साल सैकड़ों की संख्या में लोग पटाखे जलाते हैं। पटाखे को आग लगाते समय कुछ लोग शिकार हो जाते हैं। इसमें सबसे ज्यादा बच्चों की संख्या होती है। त्योहारी सीजन पर किसी मरीज को आपात स्थिति में परेशानी नहीं हो। इसके लिए चंदौसी सीएचसी में बर्न वार्ड बनाया गया है। जहां तीन बैड की व्यवस्था की गई है। इस वार्ड में बर्न रोगियों के लिए दवाओं की भरपूर व्यवस्था रहेगी। सीएचसी के सीएमएस डॉ. हरविंदर सिंह ने बताया कि पटाखे से जलने वाले मरीजों के लिए बर्न वार्ड की व्यवस्था की गई है। इस वार्ड में दवाइयां, बैडेज, बर्न केसों को लेकर उपचार के उपकरण की व्यवस्था की गई है। बर्न कैजुअल्टी को लेकर अतिरिक्त ड्रेसिंग सामग्री, दवाओं, इंजेक्शन, एबुलेंस, ट्रॉली सहित दूसरे उपकरणों की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


..........
ये रखे सावधानी:
- हमेशा अच्छी गुणवत्ता वाले पटाखे ही खरीदें।
- पटाखे जलाने के लिए हमेशा बड़े खुले स्थान पर जाएं।
- पानी से भरी बाल्टी और प्राथमिक उपचार का बॉक्स अपने पास रखें।
- पटाखे से जलने पर एंटी सेप्टिक क्रीम घाव पर लगाएं।
- प्रदूषण से बचने के लिए मास्क का प्रयोग करें।


.....................
बच्चों पर विशेष ध्यान
त्योहार के दौरान पटाखों से झुलसने के मामलों में सबसे अधिक बच्चे शिकार बनते हैं। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को पटाखे जलाते समय अकेला न छोड़ें और केवल सुरक्षित व मानक गुणवत्ता वाले पटाखे ही इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............

चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी रहेंगे ऑन कॉल ड्यूटी पर
सीएमएस ने बताया कि दिवाली की रात किसी भी आकस्मिक घटना से निपटने के लिए चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को ऑन कॉल ड्यूटी पर रखा गया है। साथ ही एंबुलेंस, ट्रॉली और प्राथमिक उपचार सामग्री भी तैयार रखी गई है, ताकि मरीजों को तत्काल इलाज मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed