{"_id":"682cd96608848a958a08c91d","slug":"bulldozer-ran-on-chandausi-crossing-encroachment-removed-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-122750-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चंदौसी चौराहे पर चला बुलडोजर, हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चंदौसी चौराहे पर चला बुलडोजर, हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन
संभल। चंदौसी चौराहे पर मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के दूसरे दिन पालिका का बुलडोजर गरजा। टीम ने सार्वजनिक शौचालय, फ्रीजर और दुकानों के स्लैब को तोड़ दिया। कई दुकानदारों ने खुद भी अपना अतिक्रमण हटवाया। खास बात रही कि हाल ही में पालिका द्वारा बनवाया गया फुटपाथ भी अतिक्रमण की जद में आ गया। इस पर पालिका की जेसीबी ने उसकी ग्रिल और लगाई गई टाइल्स को ध्वस्त किया।
नगर पालिका के ईओ डॉ.मणिभूषण तिवारी ने बताया कि विनियमित क्षेत्र, नगर पालिका की टीम ने राजस्व के अधिकारियों के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। ईओ ने बताया कि दूसरे दिन सार्वजनिक शौचालय, प्याऊ और फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान कई दुकानदारों ने खुद भी अपना अवैध अतिक्रमण हटाया। अतिक्रमण हटाने का अभियान तब तक चलेगा, जब तक अतिक्रमण पूरी तरह न हट जाए।
दरअसल, संभल शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और जाम मुक्त बनाने की दिशा में प्रमुख चौराहों के विस्तार का कार्य प्रस्तावित है। इसके क्रम में सोमवार से चंदौसी चौराहा पर चिह्नांकन शुरू हुआ, जो दूसरे दिन भी जारी रहा। मालूम हो कि प्रशासन ने चंदौसी चौराहे को करीब 45 फीट तक चौड़ा करने की योजना बनाई है। इसी के हिसाब से कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
चौड़ीकरण होने से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी। वहीं, यातायात सुगम बनेगा। बताया कि चौराहों का सौंदर्यीकरण, सड़क चौड़ीकरण और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना इस अभियान का उद्देश्य है।