फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bukhar se teen ki gyi jaan

नहीं थम रहा बुखार का प्रकोप, तीन की मौत 

Wed, 31 Aug 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Wed, 31 Aug 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
रजाकपुर गांव निवासी डेंगू आशंकित माया देवी (55) की मंगलवार को उपचार  के दौरान मौत हो गई। चार दिन पहले माया देवी को तेज बुखार आया था। उपचार के  लिए संभल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मंगलवार को मौत  हो गई।
विज्ञापन


पंवासा ब्लाक के मंगनपुर गांव में पिछले दस दिनों से बुखार का कहर चल रहा है। सूचना देने के बाद भी अभी तक गांव में डाक्टरों की टीम नहीं पहुंच सकी है। गांव के अहमद हसन, गुलिस्ता, रफी, सगर अली, कययूम, फारूख, सुल्तान, सतीश, पवन, आसिफ, समीर समेत करीब सौ से अधि लोग बीमार हैं।
विज्ञापन


डाक्टरों के गांव में नहीं पहुंचने से ग्रामीण निजी चिकित्सकों व झोलाछापों से इलाज कराने को मजबूर हैं। वहीं पंवासा के चिकित्साधिकारी डा. पवन ने बताया कि मंगनपुर गांव में बुखार के बारे में जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



बबैना में डा. पवन सिंह के नेतृत्व में टीम पहुंची। टीम ने शिविर लगाया। शिविर में 88 रोगियों को स्वास्थ्य की जांच करने के बाद दवाएं दीं। 

महिला की बुखार से गई जान, एक ने दिल्ली में दम तोड़ा 
चंदौसी/संभल। मौलागढ़ के विकास नगर में बुखार से पीड़ित सुनील कुमारी (45) पत्नी खुशीराम की शाम सात बजे मौत हो गई। रेलवे में कैबिन मैन के पद पर तैनात खुशीराम ने मंगलवार को सुनील कुमारी को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं, संभल के मोहल्ला बरेली सराय निवासी अजीम (24 वर्ष) पुत्र लईक संभल में ठेला लगाकर खानपान की वस्तुएं बेचता था। उसे पंद्रह दिन पहले बुखार आया था। परिजन इलाज के लिए दिल्ली ले गए। जहां उसने मंगलवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed