फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bukhar se do logon ki gyi jaan

बुखार से सिरसी और हरथला में एक-एक की गई जान

Tue, 27 Sep 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Tue, 27 Sep 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
bukhar se do logon ki gyi jaan
बुख्‍ाार

विज्ञापन
सिरसी में दूसरे दिन भी बुखार से बुर्जग की मौत हो गई। 
पिछले दो माह से ग्रामीण क्षेत्र में  बुखार का प्रकोप चल रहा है। सिरसी के गिन्नौरी निवासी सुंदरलाल (93वर्ष)  को दो दिन से बुखार आ रहा था। परिजनों ने उन्हें नगर के निजी डॉक्टर से दवाई दिलाई। दो दिन से वह दवाई खा रहे थे। लेकिन रविवार की रात उनकी अचानक तबीतय अधिक खराब हो गई।

कुछ देर ही बात ही उनकी मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मचा है। साथ ही सिरसी कस्बे में 100 से अधिक लोग बुखार से तप रहे हैं। सिरसी में लगातार दूसरे दिन भी मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जाकर बुखार से बीमार लोगों का हाल नहीं जाना है।  
विज्ञापन

इस संबंध में सीएचसी संभ्‍ाल के प्रभ्‍ाारी चिकित्‍साधिकारी डॉ. जुहेब करीम ने बताया कि बुखार से मौत की जानकारी नहीं हुई। जांच कराई जाएगी। शिविर लगाने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक जगह नहीं मिली है। सिरसी के लोग शिविर लगाने में सहयोग नहीं करते हंै। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरथला गांव में बुखार से ग्रामीण ने दम तोड़ा
ओबरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के हरथला गांव में बुखार से ग्रामीण की मौत हो गई। हरथला  गांव निवासी मियांजान पुत्र शब्बीर हुसैन को करीब 20 दिन से बुखार आ रहा था। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर परिजन इलाज के लिए दिल्ली ले गए थे।  स्वास्थ्य में सुधार हुआ तो परिजन घर लौट आए लेकिन अचानक एक बार फिर मियाजान की हालत बिगड़ गई। उसने सोमवार को दम तोड़ दिया।  सामुदायिक  स्वास्थ्य केंद्र  असमोली के प्रभारी चिकित्साधिकारी  डा0 संदीप राहल ने  बताया कि हरथला गांव में बुखार से मौत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed