फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bsp x minister meet to victem of sambhal violence

बसपा के पूर्व मंत्री जेल में बंद आरोपियों से मुलाकात करने पहुंचे बरेली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
bsp x minister meet to victem of sambhal violence
संभल। संभल में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुई हिंसा के आरोपियों से मुलाकात के लिए बसपा नेता और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अकीलुर्रहमान खां अपने कई समर्थकों के साथ बरेली की सेंट्रल जेल में पहुंचे। उन्होंने हिंसा के आरोपियों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। साथ ही हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। बुधवार को बरेली जेल में बंद हिंसा के आरोपियों से बसपा के पूर्व मंत्री ने मुलाकात की और उनका हाल जाना। साथ ही जेल प्रशासन से भी आरोपियों को परेशानी नहीं होने की बात कही।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने बताया कि जेल में बंद आरोपियों की जमानत के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। चार लोगों की जमानत हो गई है। उनका बुधवार को दोपहर तक परवाना जेल नहीं पहुंचा था। जैसे ही परवाना जेल पहुंच जाएगा। तो जमानत पा चुके आरोपियों को जेल से बाहर निकाला जा सकेगा।
विज्ञापन

अन्य आरोपियों की जमानत भी जल्द होने की बात कही है। मालूम हो नगर में 19 और 20 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हिंसा हुई थी। इसमें दो लोगों की जान गई थी। इस हिंसा के दौरान 43 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। जिनको न्यायालय से बरेली जेल भेजा गया था। पूर्व मंत्री के साथ जाकिर हुसैन, शफीक अहमद खां, अहसान अंसारी, जहीन खां, अकरम आदि भी गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed