{"_id":"5a1dc1404f1c1b68678beaa4","slug":"bsp-or-bjp-samrtha-aamne-samne","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहजोई में बसपा और भाजपा समर्थक आमने सामने आए, टकराव के हालात बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहजोई में बसपा और भाजपा समर्थक आमने सामने आए, टकराव के हालात बने
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Wed, 29 Nov 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव प्रचार तो खत्म हो गया पर राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और प्रत्याशियों के समर्थक अपने उम्मीदवारों के लिए लगातार सक्रिय हैं। बहजोई में मंगलवार को रात्रि बाइकों से घूम रहे कुछ कार्यकर्ताओं का दूसरे दल के कार्यकर्ताओं से विवाद हो गया। विवाद की वजह एक दूसरे पर आरोप लगाना था। आरोपों के चलते संभल रोड रेलवे क्रासिंग के निकट कार्यकर्ताओं में टकराव के हालात बन गए। इस स्थिति को देखते हुए तत्काल बहजोई के प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे। लेकिन इससे पहले एक ट्रेन आ गई और संभल रोड क्रासिंग के गेट बंद हो गए। कार्यकर्ता भी तितर-बितर हो गए। पुलिस ने जो लोग मौजूद थे उन्हें अपने अपने घरों में जाने की हिदायद दी। मौके पर जो जानकारी दी गई उसके हिसाब से बसपा और भाजपा के समर्थक आमने सामने आए थे। बहजोई के प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन गिरी ने बताया कि कुछ कार्यकर्ता बाइकों पर थे। एक दूसरे पर मतदाता को प्रलोभन देने का आरोप लगा रहे थे। इसी आरोप प्रत्यारोप के चलते विवाद हुआ और टकराव के हालात बने। पुलिस तत्काल पहुंच गई।इससे विवाद नहीं बढ़ सका। जो लोग मौके पर भीड़ लगाए थे उन्हें भी उनके घरों पर भेजा गया है।
विज्ञापन