फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Brother's wife had got her brother-in-law murdered by giving a betel nut worth one lakh rupees.

Sambhal News: भाई की पत्नी ने एक लाख रुपये की सुपारी देकर कराई थी जेठ की हत्या

Tue, 17 Dec 2024 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 17 Dec 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Brother's wife had got her brother-in-law murdered by giving a betel nut worth one lakh rupees.
बबराला/गुन्नौर (संभल)। बबराला के मोहल्ला शिवपुरी निवासी पीयूश की हत्या उसके छोटे भाई की पत्नी नेहा ने दोस्त को एक लाख रुपये की सुपारी देकर कराई थी। पीयूष अपने छोटे भाई की पत्नी पर गंदी नजर रखता था। तंग आकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी महिला और हत्यारोपी दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बीते मंगलवार की रात मोहल्ला शिवपुरी निवासी पीयूष की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। मृतक की मां और छोटे भाई की पत्नी नेहा नगर में ही एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। जब वह वापस आईं तो उन्हें कमरे में बेड पर पीयूष का शव पड़ा मिला। शरीर और गले पर चोट के निशान मिले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

अगले दिन मृतक के छोटे भाई राहुल ने अपने चाचा प्रवीण शर्मा और उनके बेटे पुलकित और शशांक के खिलाफ रंजिशन हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी, लेकिन पुलिस को उनके घटना में शामिल होने का कोई साक्ष्य नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस ने और गहनता से जांच की तो सर्विलांस से ऐसा साक्ष्य मिला, जो हत्यारों के करीब ले गया। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई की पत्नी नेहा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पूरा सच उगल दिया। नेहा ने बताया कि पति राहुल दिल्ली में वकालत करता है। जबकि वह सास मीना शर्मा, जेठ पीयूष और दाे बेटियों के साथ शिवपुरी स्थित घर में रहती है। आरोप है कि जेठ पीयूष उस पर गलत नजर रखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आए दिन उसको परेशान करता था। उसने मोहल्ले के परिचित भदरेश से यह बात बताई और जेठ को रास्ते से हटाने की मंशा जाहिर की। इसके बाद भदरेश ने लोहिया कॉलोनी के अपने दोस्त राजू और नेहा से मिलकर हत्या की योजना बनाई। हत्या के लिए नेहा ने भदरेश को एक लाख रुपये भी दिए। योजना के मुताबिक मंगलवार की रात जब नेहा और परिवार के लोग एक कार्यक्रम में गए। उसी समय घर के ऊपर कमरे में छिपे भदरेश और राजू ने गला घोंटकर पीयूष की हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को घटना का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। वहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed