फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   brother shoot his sister in sambhal

दीदी के घर ले जाने के बहाने रास्ते में भाई ने बहन को मार दी गोली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
brother shoot his sister in sambhal
बहजोई में गोली लगने से घायल छात्रा चंपा। - फोटो : CHANDAUSI
बहजोई। लूना पर बैठाकर दीदी के घर ले जाने के बहाने रास्ते में सुनसान जगह पर भाई ने बहन को गोली मार दी और फरार हो गया। कुछ दूरी पर मिली डायल 112 पुलिस ने घायल अवस्था में किशोरी को उपचार के लिए भर्ती कराया। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई और घटना की जानकारी ली। उपचार के बाद घायल किशोरी को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। घटना शाम करीब सवा सात बजे की है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम करीब सवा सात बजे जिला बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा के गांव ओरछी निवासी 17 वर्षीय छात्रा चंपा पुत्री मूलचंद को बहजोई के गांव बेहटा जयसिंह के निकट उसके बड़े भाई अनिल ने गोली मार दी और फरार हो गया। घायल हालत में चंपा को डायल 112 पुलिस ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चंपा को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर सिटी इंचार्ज सुंदरलाल भी मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। सीएची में उपचार के दौरान घायल अवस्था में चंपा का कहना था कि उसका बड़ा भाई अनिल उसे लूना पर बैठाकर बहजोई के गांव बेहटा जयसिंह स्थित दीदी के घर ले जाने की बात कहकर लाया था।
विज्ञापन

बहजोई आने पर अचानक भाई उसे सुनसान रास्ते पर ले गया। पूछने पर भाई ने कहा कि यह शॉर्ट रास्ता है। इसके बाद रास्ते में भाई ने उसे लूना से उतारकर गोली मार दी, जो कि उसके गले के नीचे लगी और वह जमीन पर गिर गई। इसके बाद उसका भाई उसे मृत समझकर पास के खेत में डालकर फरार हो गया। वह जैसे-तैसे खेत से निकलकर सड़क की ओर दौड़ी और कुछ दूरी पर 112 डायल पुलिस मिल गई और उसे अस्पताल लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑन ड्यूटी चिकित्साधिकारी डा. खिलेंद्र का कहना था कि प्रथम दृष्ट्या चंपा को गले में गोली लगने की बात सामने आई है। बावजूद इसके एक्सरे के बाद ही पूरा मामला सामने आएगा। वहीं प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप भी सीएचसी पहुंच गए और घायल चंपा से पूरे मामले की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि घायल किशोरी से जानकारी लेने पर सामने आया कि किशोरी के भाई ने ही उसे गोली मार दी। किशोरी को उपचार के लिए पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है। पूरे मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस दबिश दे रही है।
परिजनों को घटना की जानकारी देने से किशोरी ने किया परहेज
बहजोई। गोली लगने के बाद जब घायल चंपा को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। तब पुलिस ने चंपा से घटना की जानकारी ली। इस बीच किशोरी का पुलिस से कहना था कि घटना के संबंध में उसके परिजनों को कोई भी जानकारी न दी जाए।
मैं बच तो जाऊंगी..........
बहजोई। गोली लगने के बाद सीएचसी में उपचार के दौरान कंपकंपाते हुए घायल किशोरी चंपा का बार-बार बस यही कहना था कि मैं बच तो जाऊंगी। इस पर प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह समेत चिकित्साधीक्षक डा. बीएल विराटिया ने घायल युवती को ढांढस बंधाया।

पहले भी मारने की कोशिश कर चुका है भाई
बहजोई। घायल चंपा ने पुलिस के सामने बताया कि जिस भाई ने उसे गोली मारी है, उसी ने कुछ महीने पहले भी उसे मारने की कोशिश की थी। पहले भी वह किसी तरह बच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed