फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   brother killed to brother

भूत-प्रेत की कहासुनी में भाई को मार डाला, एक जख्मी

Wed, 17 May 2017 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Wed, 17 May 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
brother killed to brother
हत्या - फोटो : DEMO Pics
थाना क्षेत्र के गांव दिनौरा में भूतप्रेत को लेकर कहासुनी के बाद दो भाई भिड़ गए। जल्द ही दूसरे भाई भी झगड़े में कूद पड़े, दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें सिर पर डंडा लगने से एक भाई की मौत हो गई, जबकि एक जख्मी हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, घायल को अस्पताल भेजा, जबकि शव को कब्जे में ले लिया। इधर, वारदात के बाद आरोपी घर छोड़कर भाग गए।  
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के दिनौरा निवासी मोहम्मद हब्बी (45) पुत्र मोहम्मद हमीद और उसके भाई रफीक, मकमूल शमशेर-नफीस एक ही घर में रहते थे। इन दिनों मो. हब्बी की बेटी खाजून बीमार थी, जिसको दवाओं का लाभ नहीं हो रहा था। इस पर हब्बी बदायूं ज्यारत पर हाजिरी देने लगा।
विज्ञापन


आरोप है कि, यहां किसी ने बता दिया कि खातून पर भूत प्रेत का साया है। इसकी वजह मकमूल की पत्नी को बता दिया। मंगलवार शाम हब्बी बेटी को दिखा कर बदायूं से आया था। इस बीच शाम सात बजे शिकायत करने पर महिलाओं में झगड़ा होने लगा। विवाद पर घर के सभी पुरुष भी जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


धीरे-धीरे मामला बढ़ता गया, महिलाओं की लड़ाई के बाद मो. हब्बी और रफीक में झगड़ा हो गया। इसमें दूसरे भाई भी कूद पड़े, रफीक के पक्ष में मकमूल और शमशेर हो गए, जबकि नफीस बीच बचाव करने लगा।

इसी बीच मो. हब्बी के सिर में एक डंडा लग गया, हब्बी का सिर फटते ही चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष रामपाल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, मगर तब तक हब्बी दम तोड़ चुका था। मारपीट में मृतक के भाई रफीक के सिर में भी डंडा लग गया था, घायल को पुलिस ने उपचार के लिए भेज दिया।


वहीं आरोपी भाई भी घटना स्थल से भाग चुके थे। पुलिस हब्बी के शव को कब्जे में लेकर आरोपियों के पकड़ने की कोशिश में जुट गई। मृतक की पत्नी सूखी बेगम का बुरा हाल हो गया। उसके दस बच्चों पांच बेटे और पांच बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed