{"_id":"58b71d454f1c1bbe1c831ed9","slug":"bride-say-to-no-to-groom","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन पक्ष ने शादी से किया इंकार, पुलिस की दखल के बाद पड़े फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन पक्ष ने शादी से किया इंकार, पुलिस की दखल के बाद पड़े फेरे
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Thu, 02 Mar 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
दुल्हन की उंगली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुल्हन के लिए तयशुदा गहने नहीं लाने पर वर पक्ष और दुल्हन पक्ष में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। दुल्हन पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। मान मनौव्वल के बाद बात नहीं बनी तो वर पक्ष ने पुलिस का सहारा लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों में समझौता कराया। इसके बाद रीति रिवाज के साथ विवाह संपन्न हुआ।
दुल्हन के लिए गहने नहीं लाने पर वर पक्ष को रात भर मशक्कत करनी पड़ी। थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव राजथल में मंगलवार को रात आठ बजे वेदराम कश्यप की बेटी क्रांति की बारात मुरादाबाद के बाजपुर माफी से आई थी।
बाजपुर माफी निवासी जोधा सिंह के बेटे नरेश पाल कश्यप की बारात का परंपरागत तरीके से स्वागत हुआ। मध्य रात्रि के बाद फेरों से पहले दुल्हन के लिए गहने नहीं लाने पर दुल्हन पक्ष बिफर गया। जमकर हंगामा हुआ। दुल्हन पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
घंटों मशक्कत के बाद जब बात नहीं बनी तो वर पक्ष थाने पहुंच गया। पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने गांव पहुंचकर दोनों पक्षों में समझौता कराया। इसके बाद रीति रिवाज से शादी की रस्म अदा की गई।