फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   boy arest in 4 year baby rape

चार साल की मासूम से दुष्कर्म, किशोर गिरफ्तार

Sun, 09 Apr 2017 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sun, 09 Apr 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
boy arest in 4 year baby rape
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic
 
विज्ञापन

एक घर से मट्ठा लेने गई चार साल की बालिका के साथ कक्षा सात में पढ़ने वाले किशोर ने दुष्कर्म किया। घटना शनिवार को अपराह्न करीब डेढ़ बजे कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई है। उस वक्त किशोर अपने घर पर अकेला था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मासूम का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।  
    
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा सात का छात्र (14) अपने घर पर अकेला था। उसके पिता दवा लेने चंदौसी गए हुए थे। मां खेत पर गई थी। पड़ोस में ही रहने वाली चार साल की मासूम मट्ठा लेने के लिए उसके घर पहुंची। बच्ची के परिजनों के अनुसार किशोर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मासूम रोते हुए घर पहुंची। उस वक्त बालिका के पिता खेत से घर पर खाना खाने के लिए आए थे। बेटी को रोते हुए देख उन्होंने कारण पूछा। 
विज्ञापन


मां ने बेटी से पूछा तो उसने पूरी घटना बताई। परिजनों ने आरोपी की मां से शिकायत की, तो आरोप निराधार बताते हुए उन्हें फटकार कर भगा दिया गया। लड़की के पिता ने 100 डायल पर सूचना दी। पुलिस मासूम और परिजनों को लेकर कोतवाली पहुंची। उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया। बाद में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed