फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Boom broken due to vehicle collision, driver in custody

वाहन की टक्कर से टूटा बूम, चालक हिरासत में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Boom broken due to vehicle collision, driver in custody
बदायूं रोड पर ट्रेन गुजरने के बाद रेलवे फाटक को खेलते समय मैक्स वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे रेलवे फाटक का बूम क्षतिग्रस्त हो गया। गेट मैन ने चालक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने चालक को हिरासत में लेकर वाहन कब्जे में लिया है। रेलवे कर्मचारियों द्वारा बूम की मरम्मत कर दुरुस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

रविवार की शाम पांच बजे जनशताब्दी पूर्णागिरि एक्सप्रेस बरेली से मुरादाबाद जा रही थी। तब बदायूं रोड स्थित रेलवे फाटक को गेटमैन केसरी कुंज ने फाटक बंद कर दिया। ट्रेन गुजरने के बाद जब गेट मैन ने फाटक खोल रहा था, तब आईटीआई की ओर से तेज रफ्तार आ रही मैक्स ने रेलवे फाटक का बूम क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद गेटमैन ने मौके पर पहुंच वाहन चालक को पकड़ लिया और घटना की सूचना आरपीएफ को दी। कुछ देर बाद आरपीएफ सिपाही मौके पर पहुंच गए और चालक को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में कर लिया। सूचना मिलने पर रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और करीब 15 मिनट कार्य करने के बाद बूम को दुरुस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed