फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Book donation campaign should be run for book bank in libraries: DM

पुस्तकालयों में बुक बैंक के लिए चलाया जाए पुस्तक दान अभियान : डीएम

Sat, 26 Aug 2023 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 26 Aug 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Book donation campaign should be run for book bank in libraries: DM
बहजोई। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने पंचायती राज व ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक की। शुक्रवार को हुई बैठक में डीएम ने बुक बैंक के लिए पुस्तक दान अभियान चलाए जाने की बात कही। डीएम ने कहा कि ग्राम पंचायतों में तैयार हो रहे पुस्तकालयों में एनसीआरटी की किताबें उपलब्ध रहें। इस बीच बैठक में डीएम ने अंत्येष्टि स्थल, पंचायत भवन व पुस्तकालय के निर्माण को लेकर बारीकी से बातचीत की। सभी एडीओ से कहा कि पुस्तकालयों का शीघ्र गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराकर पुस्तकें रखवाई जाएं। प्रत्येक पुस्तकालय में कक्षा 6 से 10 तक की एनसीईआरटी की पुस्तकों के दो सेट रखवाएं जाएं। प्रमुख हिंदी समाचार पत्र भी रखवाया जाए, जिससे कि बच्चों को देश-दुनिया से जुड़ी जानकारियां प्राप्त हो सकें। इस बीच डीएम ने सभी बीडीओ से सरकारी स्कूलों में टाइल्स लगाने व दिव्यांग बच्चों के लिए शौचालयों के निर्माण का कार्य जल्द पूरा कराए जाने को कहा। इस बीच मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार योजना को लेकर भी बातचीत की गई। डीएम ने कहा कि किस्त प्राप्त करने वाले लाभार्थियों की ओर से व्यक्तिगत शौचालय न बनवाए जाने को लेकर रिकवरी की जाए। इस बीच डीएम ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में ग्राम पंचायत में शून्य खर्च को लेकर जुनावई, रजपुरा व संभल के एडीओ पंचायत का वेतन रोकने को कहा। वहीं डीएम ने ग्राम पंचायत में अच्छा कार्य करने वाली ग्राम पंचायत रुस्तमपुर नियावली व शेर खाॅ सराय के ग्राम प्रधानों की सराहना की। ग्राम पंचायतों में कूड़ा कलेक्शन व प्राथमिक विद्यालयों में बाउंड्री वॉल को लेकर भी जानकारी ली गई। वहीं बीडीओ से चरागाह की जमीनों को चिंहित कर नेपियर घास लगाने को कहा। सीडीओ कमलेश सचान, डीडीओ राम आशीष, पीडी ज्ञान सिंह, एसीएमओ डॉ. पंकज कुमार विश्नोई, डीआईओ बृजेश कुमार, डीपीआरओ उपेंद्र कुमार पांडेय व सभी बीडीओ, बीईओ व एडीओ पंचायत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed