फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Body of teenager missing for four days found hanging from a tree in Delhi's Anand Vihar.

Sambhal News: दिल्ली के आनंद विहार में पेड़ से लटका मिला चार दिन से लापता किशोर का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Body of teenager missing for four days found hanging from a tree in Delhi's Anand Vihar.
धनारी। चार दिन से लापता थाना क्षेत्र के बिचपुरी भूड़ के रहने वाले किशोर का शव मंगलवार की शाम चार बजे दिल्ली के आनंद विहार में पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पाठकपुर पुलिस चौकी पर हंगामा किया। बाद में हत्या की तहरीर दी।
विज्ञापन

गांव बिचपुरी भूड़ निवासी खूब सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 30 मई की सुबह करीब 8:30 बजे उनका बेटा अंशु उर्फ गोलू (15) मोबाइल की दुकान पर गया था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। जिस पर उन्होंने बेटे की गुमशुदगी दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह किशोर का शव दिल्ली के आनंद विहार के पास पेड़ पर लटका मिला। सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर बहजोई थाना क्षेत्र के पाठकपुर पुलिस चौकी पर पहुंचे और हंगामा किया। अधिकारियों के समझाने पर परिजन शव गांव ले गए। मृतक के पिता ने बताया कि उनके बेटे का पाठकपुर से अपहरण करने के बाद हत्या की गई और शव आनंद विहार के जंगल में पेड़ पर लटका दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने पाठकपुर पुलिस चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बहजोई थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि इस मामले में गुमशुदगी 30 मई को ही दर्ज कर ली गई थी। आनंद विहार में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed