फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   board exams

बोर्ड की परीक्षाएं आज से, 46803 परीक्षार्थी बैठेंगे

Thu, 18 Feb 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Thu, 18 Feb 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार से शुरू होंगी। जिसके लिए तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। जिलेभर में 94 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर कुल 46803 परीक्षार्थी बैठेंगे। जिलेभर को बारह सेक्टरों में विभाजित किया गया है। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए छह सचल दलों का गठन किया गया है। पहली पाली सुबह 7.30 बजे से शुरू होगी।




माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रहीं है। इसके लिए जिले के 94 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो निरीक्षक तैनात किए जा रहे हैं। एक कक्ष में औसतन 35 बच्चे शामिल रहेंगे। एक परीक्षा केंद्र पर दो परीक्षा सहायक होंगे, तीन शिक्षक स्थानीय सचल दल में शामिल रहेंगे। दो रिलीवर रहेंगे। यदि कोई परीक्षा केंद्र आठ कक्षों का है तो 23 शिक्षक तैनात रहेंगे। अधिक कक्षों के परीक्षा केंद्र पर परीक्षा सहायक और सचल दल सदस्यों की संख्या तो वहीं रहेगी लेकिन कक्ष निरीक्षकों की संख्या बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन



जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि जिले में बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए छह सचल दल का गठन किया गया है, 12 सेक्टरों में विभाजित कर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सभी उप जिलाधिकारियों को संबंधित तहसील क्षेत्र में जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बहजोई में बुधवार को पर्यवेक्षक, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, सचल दल प्रभारियों के साथ बैठक करके व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया। परिषद के आदेशों की जानकारी दी। वहीं परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था भी रहेगी। इसके लिए पहले ही पुलिस अधीक्षक को पत्र दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




चंदौसी समेत जिलेभर के परीक्षा केंद्र बने विद्यालयों में बुधवार को दिनभर सीटिंग प्लान की तैयारी चलती रही।
परीक्षार्थियों के अनुक्रमांक आदि कुर्सियों पर चस्पा किए गए हैं। सुबह 7.30 बजे से पहली पाली में हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा हिंदी के प्रश्नपत्र के साथ शुरू होगी जो 10.45 बजे तक चलेगी। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा हिंदी के प्रश्नपत्र के साथ ही दूसरी पाली अपराह्न दो बजे से शुरू होगी। जो शाम 5.15 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed